Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

गढ़वा : हत्या के आरोपी को पुलिस ने भेजा जेल

 Garhwa : गढ़वा जिला के रंका थाना क्षेत्र के सीमावर्ती गांव सिगसिगा खुर्द निवासी पृथ्वीनाथ सिंह कि पिछले दिनों पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले के आरोपी विजय सिंह पिता शिवपूजन सिंह ग्राम सिगसिगा खुर्द को रंका थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा है. थाना प्रभारी शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि पिछले दिनों सिगसिगा ग्राम निवासी मृतक पृथ्वी नाथ सिंह को रंका बाजार से मोटरसाइकिल पर बैठाकर सिगसिगा ले जाने के क्रम में डाले और लुकुम्बार के बीच जंगल में पत्थर से कूचकर पृथ्वी नाथ सिंह की हत्या कर दी गई थी. जिसके बाद से अभियुक्त फरार बताया जा रहा था. पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उस समय कुछ लोगों को गिरफ्तार किया था. पर विजय सिंह फरार था. थानेदार शंकर प्रसाद कुशवाहा ने बताया कि कोई भी अभियुक्त कहीं भी छुपा हो पुलिस की नजर से बच नहीं सकता. भादवि की धारा 302 के तहत रंका थाना कांड संख्या 18/23 मामला दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें : बिहार">https://lagatar.in/bihar-four-people-including-jdu-leader-arrested-by-police-in-bullying-bombs-weapons-seized/">बिहार

: दबंगई में पुलिस के हत्थे चढ़े जदयू नेता समेत चार लोग, बम-हथियार जब्त
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही