Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कोयला तस्करी के आरोप में पुलिस ने तीन को जेल भेजा

Tetulmari : तेतुलमारी पुलिस ने सोमवार को सुभाष चौक और गया पुल के समीप छापामारी कर अवैध कोयला लदे दो हिरोहोण्डा मोटरसाइकिल और एक टेंपो (संख्या जेएच10बीवाई 5701) में सात क्विंटल अवैध कोयले के साथ तीन कोयला तस्करों को धर दबोचा . पकड़े गए आरोपियों में नगरीकला के शंकर कुंभकार, पीएसपी 2 नंबर के प्रसादी रजक और बेलदारी बस्ती निवासी विकास कुमार शामिल हैं.पुलिस थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी के बयान पर तीनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया. बताया जाता है कि इन दिनों तेतुलमारी थाना क्षेत्र के वेस्ट मोदीडीह के बंद आउटसोर्सिंग से खनन कर कोयले को छोटे बड़े वाहनों से राजगंज में संचालित एक डिपो में खपाया जाता है.पुलिस के लगातार कार्रवाई के बावजूद भी इस गोरखंधंधे पर विराम नहीं लग रहा है. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही