Search

 
 
 

बोकारो में बढ़ते अपराध पर नियंत्रण करे पुलिस : कुमार अमित

 
Bokaro : बोकारो में चोरी सहित अन्य अपराध की बढ़ती घटनाओं पर रोक की मांग को लेकर भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुमार अमित ने सोमवार को सिटी डीएसपी आलोक रंजन से मुलाकात की. उन्होंने डीएसपी का ध्यान हाल ही में चारपहिया वाहनों के चक्का की चोरी, बाइक चोरी, छिनतई, बोकारो इस्पात संयंत्र की सम्पत्तियों की चोरी, अवैध शराब, जुआ आदि पर दिलाया. इन पर रोक के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की. कहा कि लोग जान-माल की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं. अपराधियों के बढ़ते मनोबल से उनमें असुरक्षा की भावना बढ़ रही है. पुलिस प्रशासन इन अपराधियों के ख़िलाफ ठोस योजना बना कर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करे, जिससे आम लोगों में कानून के प्रति सम्मान बढ़ सके. डीएसपी ने भाजपा नेता को अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई कर इन घटनाओं पर शीघ्र नियंत्रित करने का आश्वासन दिया. मौके पर लालबाबू, राहुल श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार, नेहा देवी, शांति देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही