Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

स्क्रैप चोरी में लिप्त गिरोह के संचालकों का पर्दाफाश करे पुलिस : प्रतुल शाहदेव

Chandwa : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने लातेहार पुलिस से मांग की है कि वह अभिजीत प्लांट में स्क्रैप की लूट के पूरे षड्यंत्र की तह तक पहुंचे. प्रतुल ने कहा कि कड़ाई होने के बावजूद भी रोज लोहा चोर पकड़े जा रहे हैं. इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि इन चोरों का मनोबल कितना बढ़ गया है. प्रतुल ने कहा कि एक बड़ा गिरोह पूरे सिस्टम से इस चोरी में लगा हुआ है. मीडिया में स्क्रैप चोरी की खबर दर्जनों बार छप चुकी है. फिर भी यह चोरी का सिलसिला निरंतर जारी है. प्रतुल ने कहा कि चंदवा पुलिस आश्चर्यजनक रूप से चोरों को रिमांड में लेकर गहराई से पूछताछ नहीं कर रही. प्रतुल ने कहा कि बताया जाता है कि आज जिस भरत उरांव की गिरफ्तारी हुई, अगर उससे गहराई से पूछताछ होती तो कई राज खुलते. ऐसा करने से शायद असली षड्यंत्रकारी और पर्दे के पीछे से चोरी करा रहे सफेदपोशों तक पुलिस पहुंच सकती है. जब तक असली षड्यंत्रकारी नहीं पकड़े जाएंगे, तब तक यह चोरी नहीं रुकेगी. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/06/WhatsApp-Image-2023-06-01-at-7.57.47-PM.jpeg"

alt="" width="702" height="1080" /> इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/electricity-became-costlier-by-5-paise-per-unit-for-rural-urban-consumers-in-jharkhand-from-june-1/">झारखंड

में ग्रामीण- शहरी कंज्यूमरों के लिए 1 जून से 5 पैसे प्रति यूनिट महंगी हो गयी बिजली
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही