Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पेशेवर अपराधियों को चिह्नित कर उनसे सख्ती से निपटे पुलिस, तभी विकास कार्यों को गति मिलेगी : हेमंत सोरेन

Advertisement
Advertisement
  • मोरहाबादी में दिनदहाड़े गोलीबारी की घटना को लेकर जतायी चिंता, कहा- दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी-कार्रवाई सुनिश्चित हो
Ranchi  :  राजधानी के सबसे भीड़-भाड़ वाले इलाकों में शुमार मोरहाबादी में गुरुवार को हुए गैंगवार के बाद कानून व्यवस्था की पोल खुल गयी थी. बिगड़ते कानून व्यवस्था को देखते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शुक्रवार को कानून व्यवस्था की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. बैठक में मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, डीजीपी नीरज सिन्हा, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव-सह-गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, नगर आयुक्त मुकेश कुमार, रांची एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे. बैठक में सीएम ने राज्य में कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं हर हाल में अपराध रोकने का निर्देश पुलिस पदाधिकारियों को दिया है.

पुलिस संवेदनशील और तत्पर रहे

उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि पुलिस पेशेवर अपराधियों को चिन्हित कर उनसे सख्ती से निपटने का कार्य करें. राज्य में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस संवेदनशील और तत्पर रहे. विधि व्यवस्था बनाये रखना राज्य सरकार की अहम जिम्मेदारी है. अपराध नियंत्रण एवं कानून व्यवस्था के सख्त होने से राज्य में चल रहे विकास कार्यों की गति बढ़ेगी तथा योजनाओं का वास्तविक लाभ लोगों को मिल सकेगा.

दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई हो

इस दौरान सीएम ने मोरहाबादी मैदान में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना को लेकर चिंता जताई. मुख्यमंत्री ने पुलिस पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि मोरहाबादी घटना में शामिल अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाना चाहिए. दोषियों पर कड़ी से कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो. इसे भी पढ़ें – कोल्हान">https://lagatar.in/kolhan-information-given-about-the-restoration-process-by-writing-a-letter-to-three-dcs-including-the-governor-but-the-administration-was-sleeping/">कोल्हान

: गवर्नर सहित तीन डीसी को पत्र लिख कर बहाली प्रक्रिया की दी गयी थी जानकारी, पर सोया रहा प्रशासन
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही