Search

 
 
 

पुलिस कार्रवाई करे नहीं तो राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन करेगा आंदोलन : रामप्यारे साहू

 
Latehar:  राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन, लातेहार के जिला अध्यक्ष रामप्यारे साहू ने कहा कि बालूमाथ थाना में कार्यरत सहायक पुलिसकर्मी जयराम साव गत आठ अप्रैल से कंचन मिश्रा के घर से लापता हैं. कंचन मिश्रा के घर के आसपास खून के निशान भी पाये गए हैं. लापता जयराम साव के परिजनों ने आशंका जताई है कि कंचन मिश्रा व उनके पारिजनों के द्वारा जयराम साव की हत्या कर दी गई है. दो सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस प्रशासन आरोपी कंचन मिश्रा और उनके परिवारजनों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रही है. इस बात को लेकर तेली समाज और अन्य पिछड़ी जातियों में रोष व्याप्त है. रामप्यारे साहू ने बताया कि राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन ने प्रमुख पदाधिकारियों के साथ विचार विमर्श करने के बाद यह निर्णय लिया गया कि यदि पुलिस अविलंब कठोर कार्रवाई नहीं करती है तो महासंगठन आंदोलन करेगा. इसे भी पढ़ें-पलामूः">https://lagatar.in/palamu-fire-breaks-out-in-rajdhani-complex-of-medininagar-loss-worth-lakhs/">पलामूः

मेदिनीनगर के राजधानी कॉम्पलेक्स में लगी आग, लाखों का नुकसान
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही