Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस ने दिखाई तत्परता, 3 घंटे में अपहृत बच्ची सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तार

Simdega : सिमडेगा के जलडेगा थाना क्षेत्र के कोनमेरला खास बस्ती में रहने वाली एक नौ वर्षीय बच्ची प्रीति कुमारी को गुरुवार को अगवा कर लिया गया. हेलमेट पहने एक अज्ञात बाइक सवार बच्ची को उठाकर अपने साथ ले गया. बच्ची के परिजनों ने तुरंत इसकी सूचना जलडेगा थाना को दी. सूचना को पुलिस ने गंभीरता से लिया और जगह-जगह चेकिंग शुरू की. तीन घंटे के अंदर ही पुलिस ने अपहरणकर्ता को मामा-भगिना रोड से गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. वहीं कोर्ट में पेशी के बाद आरोपी को जेल भेज दिया. पुलिस की तत्परता के कारण एक बच्ची सकुशल अपने परिजनों के पास पहुंची. इसे भी पढ़ें : स्मार्ट">https://lagatar.in/80-percent-work-of-11-ministerial-bungalows-completed-in-smart-city/">स्मार्ट

सिटी में 11 मंत्री बंगलो का 80 फीसदी काम पूरा

घर के पास खेल रही बच्ची को उठा ले गया था आरोपी 

बच्ची के परिजनों ने बताया कि गुरुवार की शाम के लगभग छह बजे प्रीति कुमारी अपने घर के बगल में स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र कोनमेरला के बाहर में खेल रही थी. इसी दौरान बलडेगा टोंगरीटोली के रास्ते से एक बाइक सवार हेलमेट पहने वहां पहुंचा. उसने खेल रही बच्ची से कहा कि चाऊमीन दुकान किधर है दिखाओ. यह कहकर बच्ची को बाइक पर बैठा लिया और चाऊमीन दुकान नहीं जाकर वह उसे लेकर टोंगरीटोली बलडेगा की ओर भाग निकला. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/simdega-kidnaping.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

पानी लाने गई मां ने बच्ची को लेकर भाग रहे युवक को देखा

प्रीति की मां जानकी देवी ने बताया कि वह पानी लाने गई थी. इसी दौरान अपनी बेटी को अज्ञात व्यक्ति के साथ बाइक में जाते देखी. उसने आवाज लगाई, मगर बाइक सवार नहीं रूका. वह जोर-जोर से चिल्लाने लगी तो बाइक सवार उनकी बेटी को लेकर फरार हो गया. उसने घटना की जानकारी परिजनों और पास-पड़ोस के लोगों को दी. परिजनों ने तुरंत जलडेगा थाना को इसकी सूचना दी गई और गांववाले के साथ मिलकर खुद भी बच्ची की खोजबीन शुरू कर दी. तीन घंटे की मशक्कत के बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर बच्ची को सकुशल बरामद कर लिया. बच्ची की मां जानकी देवी ने बताया कि उसके पति बैंगलोर में रहते हैं. उसके तीन बच्चे हैं, जिसमें प्रीति कुमारी सबसे बड़ी है. इसे भी पढ़ें : सिमडेगा">https://lagatar.in/simdega-ravi-murder-case-revealed-the-same-girl-who-was-about-to-marry-hatched-a-conspiracy/">सिमडेगा

: रवि हत्याकांड का खुलासा, जिससे शादी होने वाली थी उसी युवती ने रची साजिश
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही