Search

 
 
 

पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान समेत लातेहार की दो खबरें पढ़ें एक साथ

 
Balumath (Latehar) : डीसी भोर सिंह यादव व एसपी अंजनी अंजन के संयुक्त निर्देश पर परिवहन विभाग व स्थानीय पुलिस द्वारा थाना गेट के समीप वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान वाहन चालकों से 13 हजार रुपये जुर्माना वसूला गया. जांच के दौरान बिना हेलमेट व सीट बेल्ट के वाहन चलाने वालों को हिदायत दी गयी. उन्हें सड़क यातयात के नियमों का पालन करने की सलाह दी गयी. कई वाहनों के कागजातों की भी जांच की गयी.

(लातेहार">https://lagatar.in/category/jharkhand/palamu-division/latehar/">(लातेहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें)

युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या 

लातेहार। मनिका थाना क्षेत्र के सिंजो पंचायत स्थित बांडी गांव में जितेंद्र सिंह नामक 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना सोमवार सुबह की है. मृतक की पत्नी चिंता देवी ने बताया कि उसके पति विगत कुछ दिनों से शराब पीने के बाद पागलों जैसा बर्ताव कर रहे थे. सोमवार की सुबह तकरीबन साढ़े आठ बजे उसने घर के एक कमरे में फांसी लगा ली. उस समय घर में कोई नहीं था. बहुत देर तक जब वह कमरे से बाहर नहीं निकला तो लोगों ने आवाज दी. लेकिन कोई आवाज नहीं आने पर कमरे का दरवाजा तोड़ा गया. अंदर देखा कि जितेंद्र सिंह फांसी के फंदे से झूल रहा है. इसके बाद सूचना पुलिस को दी गयी. मनिका थाना के एएसआई मिश्रा मांझी व राम प्रताप सिंह समेत पुलिस बल के जवान घटनास्थल पहुंचे. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लातेहार भेज दिया. इसे भी पढ़ें : ये">https://lagatar.in/this-is-just-a-glimpse-of-the-characters-many-names-are-yet-to-come-babulal/">ये

किरदारों की बस झांकी है, कई नाम आने बाकी हैं : बाबूलाल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही