Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

डीजीपी के आदेश पर भारी पड़ी थी थाना प्रभारी मीरा सिंह

Ranchi :  इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम दरोगा मीरा सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि मीरा सिंह का पुलिस विभाग में काफी दबदबा है. उनके पावर का अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि आज से छह माह पहले डीजीपी ने उनका तबादला रांची से हजारीबाग के पीटीसी पदमा कर दिया था. लेकिन थाना प्रभारी मीरा सिंह डीजीपी के आदेश पर भी भारी पड़ गयी थी. तबादला होने के एक सप्ताह के दौरान ही डीजीपी को अपने आदेश को विलोपित करना पड़ा था.

दुष्‍कर्म मामले में आरोपित को बचाने के लिए मीरा ने मांगी थी 50 हजार रिश्‍वत

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने 25 फरवरी 2021 को मीरा सिंह को 15 हजार रुपये घूस लेते गिरफ्तार किया था. खूंटी की तत्कालीन महिला थाना प्रभारी मीरा सिंह को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रांची की टीम ने खूंटी महिला थाना से गिरफ्तार किया था. जानकारी के अनुसार, मीरा सिंह ने दुष्कर्म मामले में आरोपित को बचाने के लिए 50 हजार रूपये रिश्वत मांगी थी. पहली किश्त में 15 हजार की मांग की थी और रिश्वत लेते एसीबी की टीम ने उन्हें धर दबोचा था. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही