Ranchi : इन्फोर्समेंट डायरेक्टोरेट (ईडी) की टीम दरोगा मीरा सिंह के ठिकाने पर छापेमारी कर रही है. बताया जाता है कि मीरा सिंह का पुलिस विभाग में काफी दबदबा है. उनके पावर का अंदाजा इस बात लगाया जा सकता है कि आज से छह माह पहले डीजीपी ने उनका तबादला रांची से हजारीबाग के पीटीसी पदमा कर दिया था. लेकिन थाना प्रभारी मीरा सिंह डीजीपी के आदेश पर भी भारी पड़ गयी थी. तबादला होने के एक सप्ताह के दौरान ही डीजीपी को अपने आदेश को विलोपित करना पड़ा था.
डीजीपी के आदेश पर भारी पड़ी थी थाना प्रभारी मीरा सिंह
Last Updated: Mar 21, 2024 12:00 AM (IST)