Hazaribagh : हजारीबाग में नियम के विरुद्ध थाना प्रभारियों का तबादला किया गया है. बीते चार मार्च को एसपी ने 25 सब इंस्पेक्टर और एएसआई का तबादला किया था. इस लिस्ट में दो ऐसे थाना प्रभारी थे, जिनकी दो साल की अवधि पूरी नहीं हुई थी. इनमें गिद्दी और बरकट्ठा के थाना प्रभारी शामिल हैं. समयावधि पूरी नहीं होने के बाद भी एसपी ने रेंज के डीआईजी से बिना अनुमति लिये थाना प्रभारी का तबादला कर दिया. झारखंड पुलिस के कई वरिष्ठ अधिकारियों से इस इस संबंध में बात करने पर उन्होंने बताया कि थानेदारों के असमय स्थानांतरण के लिए पहले डीआईजी से अनुमति लेनी पड़ती है. इसके बाद ही एसपी ट्रांसफर कर सकते हैं.
हजारीबाग में नियम के विरुद्ध थाना प्रभारियों का हुआ तबादला
Last Updated: Mar 06, 2024 12:00 AM (IST)