Search

भाजपा की महिला टीम को संदेशखाली जाने से पुलिस ने रोका, लॉकेट हिरासत में, शाहजहां से जुड़े कारोबारियों के यहां ईडी की रेड

 Kolkata : भाजपा की महिला टीम को आज शुक्रवार को एक बार फिर संदेशखाली जाने से पुलिस द्वारा रोके जाने की खबर आयी है. टीम का नेतृत्व भाजपा सांसद लॉकेट चटर्जी कर रही थीं. रोके जाने पर भाजपा प्रतिनिधिमंडल और पुलिस के बीच तेज बहस हुई. इसके बाद लॉकेट चटर्जी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

राज्य सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है

पार्टी की राज्य इकाई की महासचिव लॉकेट चटर्जी और अग्निमित्रा पॉल के नेतृत्व वाली भाजपा की टीम को पुलिस ने निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए रोक दिया. पॉल ने दावा किया, हमें निषेधाज्ञा का हवाला देते हुए पुलिस ने संदेशखालि में प्रवेश करने से मना कर दिया गया है. राज्य सरकार सच्चाई छिपाने की कोशिश कर रही है. बता दें कि 16 फरवरी को भी केंद्रीय मंत्री और महिला सांसदों की टीम को संदेशखाली जाने नहीं दिया गया था. ">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">

  नेशनल खबरों के लिए यहां क्लिक करें

ईडी ने हावड़ा, विजयगढ़ और बिराती सहित अन्य जगहों पर रेड की

यह भी खबर आयी है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले में तृणमूल कांग्रेस के फरार नेता शाहजहां शेख से जुड़े कारोबारियों के आवासों पर आज छापेमारी की. एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि ईडी ने हावड़ा, विजयगढ़ और बिराती सहित शहर और उसके आसपास पांच अलग-अलग स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी शुरू की.

धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले में छापा मारा गया

अधिकारी ने कहा, ये छापेमारी शाहजहां शेख और उसके सहयोगियों के खिलाफ धोखाधड़ी से जमीन हड़पने के एक पुराने मामले से संबंधित है. ये लोग शाहजहां के साथ मछली के कारोबार में शामिल थे. अधिकारी ने बताया कि ईडी मामले की सूचना रिपोर्ट के तौर पर आमतौर पर ईसीआईआर दर्ज करती है और यह आपराधिक मामलों में प्राथमिकी के समान होती है.

प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर पांच जनवरी को भीड़ ने  हमला कर दिया था

याद करें कि प्रवर्तन निदेशालय अधिकारियों की टीम पर पांच जनवरी को भीड़ ने उस समय हमला कर दिया था जब उन्होंने पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखाली में शाहजहां के आवास में प्रवेश करने की कोशिश की थी. इस हमले में तीन अधिकारी घायल हो गये थे. शाहजहां तभी से फरार है. जिला पुलिस और शेख के परिवार के सदस्यों ने भी ईडी अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी. संदेशखाली में स्थानीय महिलाओं ने शाहजहां शेख और उनके समर्थकों पर जबरदस्ती जमीन हड़पने और यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है जिसके बाद से यह स्थान सुर्खियों में है. पुलिस ने अब तक तृणमूल कांग्रेस के दो नेताओं और शाहजहां के एक करीबी सहयोगी सहित 18 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है.

संदेशखाली में विरोध प्रदर्शन जारी, टीएससी नेताओं की संपत्तियों में आग लगा दी

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में संकटग्रस्त संदेशखाली के कुछ हिस्सों में शुक्रवार सुबह फिर   विरोध प्रदर्शन शुरू हुए. नाराज स्थानीय लोगों ने इलाके में जबरन जमीन हड़पने एवं महिलाओं का यौन शोषण करने के आरोपी तृणमूल कांग्रेस नेताओं की संपत्तियों में आग लगा दी. लाठियों से लैस प्रदर्शनकारियों ने संदेशखाली के बेलमाजुर इलाके में मछली पकड़ने के एक यार्ड के पास छप्पर वाली संरचनाओं को आग लगा दी और फरार तृणमूल नेता शाहजहां शेख एवं उनके भाई सिराज के खिलाफ अपना रोष प्रकट किया. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//