Search

पुलिस ने रोकी स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अनुबंध कर्मियों की निंदा यात्रा

Ranchi :  राजभवन के सामने पिछले 35 दिनों से स्वच्छ भारत मिशन (SBM) ग्रामीण के अनुबंधकर्मी अनिश्चितकालीन धरना पर बैठे हैं. सोमवार को इन लोगों ने राजभवन से अल्बर्ट एक्का चौक तक निंदा यात्रा निकालने की कोशिश की. पर प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को राजभवन से थोड़ी दूर आगे बढ़ने पर ही रोक दिया. आगे जाने की अनुमति नहीं दी. इससे गुस्साये प्रदर्शनकारियों ने सीएम हेमंत सोरेन और मंत्री मिथिलेश ठाकुर के खिलाफ नारे लगाने लगे.

सरकार हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करे

निंदा यात्रा के दौरान संघ के मीडिया प्रमुख आशीष यादव ने बताया कि सरकार को इस यात्रा के माध्यम से हमलोग सचेत करना चाहते हैं कि वार्ता कर हमारी मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार किया जाये. जब सभी राज्यों ने एसबीएमजी कर्मियों का समायोजन केंद्र के दिशानिर्देश के आलोक में कर दिया है, तो झारखंड के भी सभी कर्मियों का समायोजन कर दिया जाये.  निंदा यात्रा कार्यक्रम में एसबीएमजी कर्मी प्रियरंजन घोष, वासु साहा, अनुज श्रीवास्तव, आशीष यादव, रोमा कुमारी, संतोषी कुमारी, उषा कुमारी, टिकेश्वर साहू के साथ कई अन्य कर्मी शामिल थे.

क्या है मामला

राज्य भर के 522 एसबीएम कर्मियों के अनुबंध को 31 दिसंबर 2021 से समाप्त कर दिया गया है. जिस कारण ये सभी बेरोजगार हो गये हैं. इनकी मांग है कि अन्य राज्यों की तरह झारखंड में भी एसबीएम कर्मियों को पुनः बहाल किया जाये.  ये लोग अपनी मांग को लेकर के पिछले 35 दिनों से राजभवन के सामने धरना पर बैठे हैं. इस बीच इन्होंने मुख्यमंत्री से भी मिलना चाहा, पर इनकी मुलाकात नहीं हो पायी. इसे भी पढ़ें –  8000">https://lagatar.in/500-rupees-will-be-transferred-in-the-account-of-8000-street-food-vendors-on-january-4/">8000

स्ट्रीट फूड वेंडर्स के खाते में 4 जनवरी को ट्रांसफर होंगे 500 रुपये
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//