Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सीएम आवास घेराव करने जा रहे छात्र को पुलिस ने रोका, तो नाला पार कर दूसरे रास्ते से निकले

Ranchi :  60:40 नियोजन नीति का विरोध और 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति को लेकर झारखंड स्टेट स्टूडेंट्स यूनियन का आज से 72 घंटे का महाआंदोलन शुरू हो गया है. मोरहाबादी मैदान से सीएम हाउस का घेराव करने जा रहे छात्रों को पुलिस ने राजकीय अतिथि शाला के पास रोक दिया. रोकने के बाद भी सभी छात्र दूसरे रास्ते से सीएम आवास घेरने के लिए निकल पड़े. छात्र नाला पार कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं. छात्रों को रोकने के लिए सीएम आवास के आसपास के इलाके में धारा 144 की गयी है. साथ ही भारी संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की गयी है. कई जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. [caption id="attachment_610805" align="aligncenter" width="1044"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/1eb03ee0-51a6-4130-98f6-96cb744fbd40.jpg"

alt="" width="1044" height="653" /> नाला पार कर मुख्यमंत्री आवास तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं छात्र[/caption] [caption id="attachment_610806" align="aligncenter" width="1044"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/c468a3e6-10f4-4723-bee7-ec91fa9340f6.jpg"

alt="" width="1044" height="653" /> सीएम आवास के आस-पास भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती[/caption] [caption id="attachment_610807" align="aligncenter" width="1044"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/04/db183613-8440-4ee6-925e-9b19894790f8.jpg"

alt="" width="1044" height="653" /> आवास घेरने से पहले मोरहाबादी मैदान से जुटे थे छात्र[/caption]

सीएम हाउस के आस-पास धारा 144 लागू

छात्र संगठनों  द्वारा सीएम हाउस घेराव कार्यक्रम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सीएम हाउस के 200 मीटर के दायरे में धारा 144 लगा दिया है. इसके अतिरिक्त चार कंपनी रैपिड एक्शन फोर्स, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी और होमगार्ड की तैनाती की गयी है. वहीं राजधानी में तैनात छह डीएसपी के अतिरिक्त जिला के अन्य डीएसपी, जिले के विभिन्न थाना प्रभारियों सहित कई इंस्पेक्टर और दारोगा की तैनाती की गयी है. इसके आलावा मजिस्ट्रेट को भी तैनात किया गया है. छात्र सीएम हाउस तक ना पहुंचे. इसके लिए 36 जगहों पर बैरिकेडिंग की गयी है. आंसू गैस और वाटर कैनन भी तैनात किये गये हैं. इसे भी पढ़ें : जयपुर">https://lagatar.in/jaipur-two-year-old-girl-saved-herself-from-being-a-victim-of-malevolence-know-how/">जयपुर

: दो साल की बच्ची ने नरबली का शिकार होने से खुद को बचा लिया, जानें कैसे?
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही