Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पटना में पुलिस टीम पर हमला, जवानों की पिटाई कर अपराधी को भगाया

Advertisement
Advertisement
Patna : अपराधी को पकड़ कर ले जा रही पुलिस की टीम पर हमला कर अपराधी का भगा दिया. बताया जाता है कि अपराधी को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने हमला बोल दिया. इस दौरान स्थानीय लोगों और अपराधी के परिजनों ने पुलिस की गाड़ी में तोड़फोड़ भी की. घटना राजधानी के रामकृष्णा नगर की है. बताया जाता है कि स्थानीय लोगों ने कई पुलिसकर्मियों की पिटाई भी की. हमला में नगरनौसा एएसआई घायल  हुए हैं. साथ ही पुलिस की गाड़ियों में तोड़फोड़ भी की. हमले की इस घटना के दौरान लोगों ने अपराधी को भी छुड़ा लिया और अपने साथ लेकर फरार हो गये.

रामकृष्णा नगर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल

इस घटना को लेकर पटना के रामकृष्णा नगर इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. हमले में घायल पुलिसकर्मियों को इलाज के लिए पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस की टीम जांच में जुट गई है. साथ फरार अपराधी को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है.

ठग को गिरफ्तार कर ले जा रही थी पुलिस

इस पूरे मामले की जानकारी देते हुए इस घटना में घायल हुए नगरनौसा थाना के सहायक अवर निरीक्षक गणेश राय ने कहा कि अशोक कुमार नाम के एक शातिर ठग पर पैसा धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज हैं. उसके पटना के राम कृष्णा नगर थाने में छुपे होने की सूचना मिली थी. नगरनौसा से वह अपनी पुलिस टीम को लेकर राम कृष्णा नगर थाना क्षेत्र पहुंचे और इसी इलाके से अशोक कुमार नाम के एक ठग को गिरफ्तार किया. बताया जाता है कि  इसके बाद अशोक की उपस्थिति में राम कृष्णा नगर थाने में मामला दर्ज करवाने के बाद उसे लेकर पुलिस की टीम नगरनौसा की ओर जाने लगी.

परिजनों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया

इसी दौरान चांगर के पास घात लगाए ठग के परिजनों ने पुलिस की गाड़ी पर हमला कर दिया. तभी मौके पर मौजूद ठग के परिजनों ने पुलिस की टीम पर पत्थरबाजी शुरू कर दी. इस घटना में नगरनौसा थाने के सहायक अवर निरीक्षक का सिर फट गया और वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े. इस दौरान वहां मौजूद ठग के परिजनों ने शातिर ठग अशोक को पुलिस की गाड़ी से निकालकर भगा दिया. इसे भी पढ़ें - बंधु">https://lagatar.in/sbm-personnels-strike-ends-after-44-days-on-the-assurance-of-brother-tirkey/">बंधु

तिर्की के आश्वासन पर 44 दिन बाद एसबीएम कर्मियों का धरना खत्म
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही