Search

 
 
 

जनता की आवाज को दबाना चाहती है पुलिस : रोशन लाल चौधरी

 
Ramgarh : आजसू पार्टी के पदाधिकारियों ने आरोप लगाया है कि पुलिस झूठी एफआईआर पार्टी कार्यकर्ताओं पर दर्ज कर रही है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़कागांव विधानसभा के प्रभारी रोशनलाल चौधरी ने कहा कि एक तरफ रामगढ़ जिला में आए दिन अपराधी घटना को अंजाम दे रहे हैं वहीं जिला पुलिस मूकदर्शक बनी हुई. जबकि रामगढ़ शहर में चेकिंग के नाम पर आम जनता को परेशान किया जा रहा है. रोशनलाल चौधरी ने कहा कि एक मामले में आजसू पदाधिकारी ने बाइक छुड़वाया था क्योंकि सांप काटने के बाद पीड़ित व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ले जाया जा रहा था. लेकिन दो दिन बाद ही पुलिस ने आजसू पार्टी के पदाधिकारियों पर झूठी एफआईआर दर्ज कर दी गई. उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक दबाव में एक पक्षीय कार्रवाई की गई है. पार्टी पदाधिकारी ने केवल चेकिंग के नाम पर परेशान करने का विरोध किया था. इसे भी पढ़ें :जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-9-highways-seized-with-illegal-ballast-in-potka-fir-lodged-against-driver-owner/">जमशेदपुर

: पोटका में अवैध गिट्टी लगा 9 हाईवा जब्त, चालक-मालिक पर दर्ज हुई प्राथमिकी

मौके पर ये रहे मौजूद

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़कागांव विधानसभा प्रभारी रोशनलाल चौधरी, मांडू विधानसभा प्रभारी तिवारी महतो, एजेएसएस के केन्द्रीय कार्यकारी अध्यक्ष अरबी ठाकुर, जिला सचिव लालचंद महतो, नगर परिषद उपाध्यक्ष मनोज महतो, जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा हरी रत्नम साहू, अनुसूचित जाति महासभा जिला अध्यक्ष उत्तम पासवान, जिला परवक्ता सुरेंद्र महतो, जिला उपाध्यक्ष संजय बनारसी, जिला उपाध्यक्ष बिभन सिंह, जिला उपाध्यक्ष तेजनाथ महतो, जिला संगठन सचिव बबलू मोदी, नगर सचिव नीरज मंडल, महिला मोर्चा नगर अध्यक्ष अनुपमा सिंह मौजूद थे. इसे भी पढ़ें :चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-teacher-accused-of-raping-a-minor-went-to-jail/">चाईबासा

: नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने का आरोपी शिक्षक गया जेल
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही