Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पुलिस 11 वाहनों को करेगी नीलाम, डीआइजी ने किया निरीक्षण

Sahibganj : जिला पुलिस जर्जर 11 वाहनों को नीलाम करेगी. इसकी तैयारी शुरू कर दी गई है. इसके लिए डीआइजी सुदर्शन मंडल ने सोमवार को पुलिस लाइन में लगे वाहनों का निरीक्षण किया. डीआइजी ने नीलामी होनेवाले वाहनों का निरीक्षण कर जिले के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा को जरूरी दिशा निर्देश दिए. जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्र के वाहनों के निबंधन की समय सीमा समाप्त हो जाने व एमवीआइ की रिपोर्ट के बाद नीलामी योग्य वाहनों को पुलिस लाइन परिसर में खड़ा कर दिया गया है. इसे भी पढ़ें - सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-june-22-vaccine-to-80-lakhs-on-yoga-day-bijapur-attack-nia-did-the-case-amarnath-yatra-cancel/93343/">सुबह

की न्यूज डायरी | 22 जून | योग डे पर 80 लाख को वैक्सीन| बीजापुर हमले में केस| अमरनाथ यात्रा रद्द|बिहार-7 बजे खुलेंगी दुकानें |सहित अन्य खबरें व कई वीडियो |

11 वाहनों के दस्तावेज व फिटनेस की स्थिति देखी गई

नीलामी के लिए छोटे-बड़े कुल 11 वाहनों के दस्तावेज व फिटनेस की स्थिति देखी गई. जिनमें तीन बाइक, एक जिप्सी, एक बोलेरो और एक जीप शामिल है. वाहन की नीलामी से आयी राशि पुलिस मुख्यालय को भेजी जाएगी. बचे वाहनों की नीलामी की प्रक्रिया फिर से नये सिरे से की जाएगी. गौरतलब है पिछले 10-15 साल से अधिक पुराने वाहनों को रदीकरण का प्रस्ताव एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के माध्यम से डीआइजी को भेजा गया था. इसे भी पढ़ें -आज">https://lagatar.in/today-the-temperature-will-increase-there-is-a-possibility-of-rain/93252/">आज

बढ़ेगा तापमान, बारिश के भी आसार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही