Search

पुलिसकर्मी की हत्या का आरोपी दोषी करार, आजीवन कारावास की सजा

Hazaribagh : हजारीबाग जिला बल के पीसीआर चालक वीरेंद्र प्रसाद मेहता की हत्या के आरोपी अशोक कुमार मेहता को दोषी करार दिया गया है. हजारीबाग एडीजे-वन की कोर्ट ने मंगलवार को दोषी करार देते हुए अशोक कुमार मेहता को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है. दरअसल पुलिसकर्मी वीरेंद्र प्रसाद मेहता ड्यूटी कर अपने घर इचाक लौट रहे थे. इसी दौरान वह लापता हो गए. 15 दिसंबर 2020 को उनका शव इचाक प्रखंड कार्यालय के पीछे झाड़ियों के बीच से बरामद किया गया था. इसे भी पढ़ें :  नौकरी">https://lagatar.in/land-for-job-scam-cbi-raids-at-9-places-including-patna-delhi-noida-rjd-mla-kiran-devis-house-also-raided/">नौकरी

के बदले जमीन घोटाला :  पटना, दिल्ली, नोएडा सहित 9 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी,  RJD विधायक किरण देवी के घर पर भी रेड
पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू की. मृतक के परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने हत्या के आरोप में अशोक कुमार मेहता को गिरफ्तार किया था. इस मामले को लेकर कोर्ट में 16 गवाहों की गवाही हुई. पीड़ित पक्ष की ओर से अधिवक्ता राजकुमार राजू ने पक्ष रखा था. न्याय मिलने के बाद मृतक के परिजनों ने न्यायालय के प्रति आभार जताया. उनका कहना है कि इस मामले में अशोक कुमार मेहता आरोपी थे. इस हत्या का कोई भी साक्ष्य या प्रत्यक्षदर्शी नहीं था. काफी परिश्रम करने के बाद उन लोगों ने कोर्ट के सामने अपना पक्ष रखा. कोर्ट ने उनकी बातों और साक्ष्य के आधार पर सजा सुनाई है. उन्होंने बताया कि वीरेंद्र प्रसाद मेहता पीसीआर वैन में अपनी सेवा दे रहे थे. बहुत ही निर्मम तरीके से उनकी हत्या कर दी गई थी. वीरेंद्र चतरा जिले के ठेबादोरी गांव के रहने वाले थे. वहीं हत्याराेपी अशोक कुमार मेहता भी पास के सोकी गांव का रहने वाला है. हत्या के पीछे का कारण संपत्ति बताया गया. [caption id="attachment_639049" align="alignright" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/vakil-1_971-150x150.jpg"

alt="अधिवक्ता राजकुमार राजू " width="150" height="150" /> अधिवक्ता राजकुमार राजू[/caption] [caption id="attachment_639046" align="alignleft" width="135"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/nursing-mehta_811-135x300.jpg"

alt="मृतक वीरेंद्र प्रसाद मेहता के पिता नर्सिंग मेहता " width="135" height="300" /> मृतक वीरेंद्र प्रसाद मेहता के पिता नर्सिंग मेहता[/caption] मृतक वीरेंद्र प्रसाद मेहता के पिता नर्सिंग मेहता ने फैसला मिलने पर कोर्ट के प्रति आभार जताया और कहा कि उनका बेटा तो वापस नहीं आएगा, लेकिन हत्यारे को कोर्ट ने सजा सुना दी. यही उनके लिए शुकून की बात है. कोर्ट कैंपस में मौजूद वीरेंद्र के दो बेटों ने भी न्यायालय को धन्यवाद दिया. इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-ats-arrested-gangster-aman-srivastava-who-became-a-challenge-for-the-police-of-six-districts/">Exclusive:

6 जिलों की पुलिस के लिए चुनौती बना गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव अरेस्ट, एटीएस ने मुंबई में दबोचा
[wpse_comments_template] [caption id="attachment_639047" align="alignleft" width="150"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/05/pcr-driver-virendra-pd-mehta_229-150x150.jpg"

alt="मृतक वीरेंद्र प्रसाद मेहता" width="150" height="150" /> मृतक वीरेंद्र प्रसाद मेहता[/caption]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp