Search

 
 
 

आयुधिक व वायरलेस संवर्ग के पुलिसकर्मियों को मिला ACP-MACP का लाभ

 
सेवानिवृत्त कर्मचारियों को भी मिलेगा वित्तीय अपग्रेडेशन का फायदा Ranchi :  झारखंड पुलिस के आयुधिक और वायरलेस संवर्ग के 15 पुलिसकर्मियों को एसीपी (Assured Career Progression) और एमएसीपी (Modified Assured Career Progression) योजना का लाभ मिला है. ये योजनाएं उन सरकारी कर्मचारियों के लिए वित्तीय पदोन्नति (अपग्रेडेशन) सुनिश्चित करती हैं, जिन्हें लंबे समय तक कोई नियमित प्रमोशन (पदोन्नति) नहीं मिला है. ACP-MACP का लाभ आयुधिक संवर्ग के 9 और वायरलेस संवर्ग के 6 पुलिसकर्मियों को मिला है. यह निर्णय झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया, जिसका उद्देश्य पुलिसकर्मियों की सेवा शर्तों और लंबित लाभों की समीक्षा करना था. इसे भी पढ़ें : प्रशासन">https://lagatar.in/the-administration-illegally-damaged-the-shops-of-poor-and-tribal-people-babulal/">प्रशासन

ने गैरकानूनी ढंग से गरीब-आदिवासियों के दुकानों को क्षति पहुंचायी : बाबूलाल
गौरतलब है कि आयुधिक संवर्ग पुलिस विभाग में हथियारों, गोला-बारूद और उससे संबंधित तकनीकी कार्यों की जिम्मेदारी संभालता है, जबकि वायरलेस संवर्ग दूरसंचार और संचार व्यवस्था के संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता हैय इस सूची में शामिल 15 में से 7 पुलिसकर्मी सेवानिवृत्त हो चुके हैं, जिन्हें यह लाभ सेवा के दौरान उनके योगदान और पात्रता के आधार पर दिया गया है. इसका असर उनकी सेवानिवृत्तियों के बाद मिलने वाली वित्तीय सुविधाओं पर भी पड़ेगा. इसे भी पढ़ें : रांची">https://lagatar.in/crackdown-on-adulterators-in-ranchi-8-food-items-fail-in-test/">रांची

में मिलावटखोरों पर कसा शिकंजा, 8 खाद्य सामग्री जांच में फेल
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही