Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

झारखंड में पहले की तुलना में पुलिसिंग हुई खराब, छठे से 11वें स्थान पर फिसली

Saurav Singh
Ranchi : झारखंड में बेहतर पुलिसिंग के लिए भले की लाख प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन सर्वे रिपोर्ट का दावा है कि राज्य में पुलिसिंग की स्थिति पहले की तुलना में और गिरी है. टाटा ट्रस्ट नामक संस्था की इंडिया जस्टिस रिपोर्ट- 2022 के अनुसार पिछले एक साल में राज्य की पुलिसिंग खराब हुई है. हालत यह है कि 2020 में 09 वें रैंक पर थी. वहीं साल 2021 में सुधार करते हुए छठे रैंक पर पहुंच गई, लेकिन साल 2022 में स्थिति और खराब हो गई. झारखंड पुलिस 11वें स्थान पर आ गई. एक करोड़ से अधिक आबादी वाले राज्यों में तेलंगाना पहले स्थान पर है.

न्याय दिलाने में झारखंड की स्थिति पहले से बेहतर

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट- 2022 के मुताबिक, लोगों को न्याय दिलाने में झारखंड की स्थिति पहले की तुलना में काफी बेहतर हुई है. इस मामले में झारखंड सातवें स्थान पर है, जबकि 2020 में आठवां और 2019 में 16वें स्थान पर था. टाटा ट्रस्ट ने यह रैंकिंग देश के 18 बड़े व मध्यम राज्यों के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की है. वहीं इस मामले में कर्नाटक पहले नंबर पर है. पड़ोसी राज्य बिहार 16वें स्थान पर है.

तीसरी रिपोर्ट हुई जारी

इंडिया जस्टिस रिपोर्ट की शुरुआत टाटा ट्रस्ट ने 2019 में की थी. मंगलवार को तीसरी रिपोर्ट जारी हुई है. यह रिपोर्ट सेंटर फॉर सोशल जस्टिस, कॉमन कॉज, कॉमनवेल्थ, ह्यूमन राइट्स इनिशिएटिव, दक्ष, टीआईएसएस-प्रयास, विधि सेंटर फॉर लीगल पॉलिसी और हाउ इंडिया लिव्स जैसी संस्थाओं के सहयोग से तैयार की गई है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-theft-in-two-houses-of-the-city-thieves-took-away-goods-worth-three-lakhs/">हजारीबाग

: शहर के दो घरों में चोरी, तीन लाख के सामान ले उड़े चोर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही