Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हजारीबाग में लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ी, मंथन का दौर शुरू

Advertisement
Advertisement
  • राजनीतिक दल के नेता एक-दूसरे को पटखनी देने की करने लगे हैं बात
  • भाजपा प्रत्याशी मनीष को हराएंगे दो लाख से : अकेला यादव
Umesh Kumar Hazaribagh : चुनाव आयोग ने देश में लोकसभा चुनाव को लेकर अभी तिथि की घोषणा भी नहीं की, इसके पहले ही हजारीबाग में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है. भारतीय जनता पार्टी ने हजारीबाग लोकसभा के प्रत्याशी के तौर पर विधायक मनीष जायसवाल के नाम की घोषणा की है. भाजपा उम्मीदवार के नाम की घोषणा होने के बाद विरोधी दल भी मजबूत उम्मीदवार देने की बात करने लगे हैं. इसे लेकर राजनीतिक दलों के नेताओं के बीच रायसुमारी भी शुरू हो चुकी है. बुधवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के घर पर जहां कई दल के नेताओं ने पहुंचकर हजारीबाग में लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के खिलाफ मजबूत उम्मीदवार उतारने पर मंथन किया. विधायक अंबा प्रसाद, शिवलाल महतो सहित रामगढ़ हजारीबाग के कई क्षुब्ध भाजपा नेताओं ने उनसे आवास पर मिलकर रणनीति बनाई. इधर विधायक उमाशंकर अकेला व पूर्व मंत्री श्री सिन्हा के बीच मुलाकात होने की सूचना है. विधायक श्री अकेला ने कहा कि अगले दो दिनों में हजारीबाग सीट के लिए महागठबंधन की ओर से मजबूत उम्मीदवार दी जाएगी. साथ ही भाजपा सांसद प्रत्याशी मनीष जायसवाल को दो लाख वोट से हराने की हुंकार भरी. इधर पूर्व सांसद भुवनेश्वर प्रसाद मेहता ने भी हजारीबाग लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की घोषणा की है.

मनीष जायसवाल ने मां भद्रकाली का आशीर्वाद लेकर शुरू किया प्रचार 

इधर भाजपा प्रत्याशी मनीष जायसवाल ने मंगलवार को मां भद्रकाली मंदिर में मत्था टेकने के साथ चौपारण से चुनाव प्रचार शुरू किया. इस दौरान उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी के विकसित भारत की तर्ज पर विकसित हजारीबाग बनाने को लेकर जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं. इधर गुरुवार को आमंत्रण पैलेस में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं ने अपने समर्थकों के साथ बैठक कर हजारीबाग के उम्मीदवार को लेकर मंथन किया. जानकारी के अनुसार कांग्रेस से छह दावेदारों के नाम सामने आ रहे हैं. जिसमें जयशंकर पाठक, उमाशंकर अकेला यादव, अंबा प्रसाद, यशवंत सिन्हा, रामगढ़ से ममता देवी, सौरव नारायण सिंह अपनी-अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं. कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि चुनाव की घोषणा से पूर्व ही हजारीबाग का राजनीतिक पारा चढ़ गया है. इसे भी पढ़ें : फर्जीवाड़ा!">https://lagatar.in/fraud-many-teachers-reinstated-on-same-certificate-in-bihar/">फर्जीवाड़ा!

बिहार में एक ही सर्टिफिकेट पर बहाल हुए कई शिक्षक
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही