Search

 
 
 

Political News : सुवेंदु ने बंगाल के CM के रूप में ली शपथ, PM ने वरिष्ठ कार्यकर्ता माखनलाल का पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पश्चिम बंगाल के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. दशकों तक तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहा बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदू अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली.
 
  • सुवेंदू अधिकारी के साथ पांच मंत्रियों ने भी ली शपथ

Lagatar Desk :  पश्चिम बंगाल के इतिहास में आज का दिन सुनहरे अक्षरों में लिखा जाएगा. दशकों तक तृणमूल कांग्रेस का गढ़ रहा बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है. कोलकाता के ब्रिगेड परेड ग्राउंड में बीजेपी विधायक दल के नेता सुवेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. 

 

इसी के साथ वे स्वतंत्रता के बाद पश्चिम बंगाल के पहले भाजपा के मुख्यमंत्री बन गए हैं. शपथ लेने के बाद सुवेंदु ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और NDA के दूसरे वरिष्ठ नेताओं का अभिनंदन किया. सुवेंदू के साथ पांच मंत्रियों ने भी शपथ ली. 

 

राज्यपाल आर.एन. रवि ने भाजपा नेता दिलीप घोष, अग्निमित्रा पॉल, अशोक कीर्तनिया, निसिथ प्रामाणिक और क्षुदीराम टुडू को पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री पद की शपथ दिलवाई. 

 

 


इस दौरान पीएम मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, पेट्रोलियम मंत्री सुरेश गोपी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान मौजूद रहें. वहीं बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के अलावा बीजेपी और एनडीए शासित 21 राज्यों के मुख्यमंत्री ने भी शिरकत की. 

 

शपथ ग्रहण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल में भाजपा के सबसे वरिष्ठ कार्यकर्ताओं में से एक माखनलाल सरकार को शॉल ओढ़ाकर अभिनंदन किया और उनका पैर छूकर  आशीर्वाद भी लिया. माखनलाल सरकार ने 1952 में श्यामा प्रसाद मुखर्जी के साथ कश्मीर में तिरंगा फहराने के लिए आंदोलन किया था. इस दौरान उन्हें गिरफ्तार भी कर लिया गया था. 

 

 

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि यह एक ऐतिहासिक दिन है. पीएम मोदी के नेतृत्व में भाजपा के नेतृत्व वाली राज्य सरकार 2047 तक PM मोदी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बड़ी भूमिका निभाएगी.

 

 

 

 

https://lagatar.in/koderma-news-three-members-of-a-family-died-after-being-struck-by-lightning

https://lagatar.in/jamsedpur-news-criminals-fired-at-the-house-of-prakash-mishra-who-is-lodged-in-ranchi-jail-creating-panic-in-the-area

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही