- पिछले चार लोकसभा चुनाव में सिर्फ तीन महिला उम्मीदवारों ने जीत हासिल की
- झारखंड की चार लोकसभा सीटों पर पुरुष की अपेक्षा महिला वोटरों की संख्या अधिक
बीजेपी ने तीन महिलाओं को दिया टिकट, महागठबंधन में मंथन जारी
आगामी लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर झारखंड की 14 लोकसभा सीटों में से तीन में भाजपा ने महिला उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है. सिंहभूम सीट से कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आयी गीता कोड़ा को, झामुमो छोड़कर भाजपा में आयी सीता सोरेन को दुमका और अन्नपूर्णा देवी को कोडरमा सीट से भाजपा ने उम्मीदवार बनाया है. वहीं महागठबंधन ने अभी सभी सीटों पर अपने उम्मीदवारों की घोषणा नहीं की है. हालांकि जिन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, उसमें एक भी महिला उम्मीदवार नहीं है. कांग्रेस ने तीन सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है जिसमें लोहरदगा, खूंटी और हजारीबाग शामिल है. वहीं झामुमो ने दुमका और गिरिडीह सीट पर उम्मीदवार के नाम की घोषाणा कर दी है. अब तक एक भी महिला उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया है. बाकी सीटों पर उम्मीदवार के नाम पर मंथन चल रहा है.पिछले चार चुनाव में 62 महिला उम्मीदवार की हुई जमानत जब्त
पिछले चार लोकसभा चुनाव में 62 महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई. 2004 के चुनाव में नौ महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई. 2009 में 13 महिला उम्मीदवार, 2014 में 17 और 2019 में 23 महिला उम्मीदवारों की जमानत जब्त हुई थी. गौर करने वाली बात यह है कि पिछले चुनाव में झारखंड की 14 लोकसभा सीटों के लिए 40 लाख 33 हजार 59 महिलाओं ने वोट दिए थे. यह कुल वोट का यह 47.33 फीसदी था.झारखंड की चार सीटों पर महिला वोटर सबसे अधिक
झारखंड की चार लोकसभा सीटों में महिला वोटरों की संख्या पुरुषों के मुकाबले अधिक है. राजमहल, सिंहभूम, खूंटी और लोहरदगा लोकसभा सीट में महिला मतदाता पुरुष की अपेक्षा ज्यादा हो गई हैं. इस सीट पर उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला महिला वोटर ही करेंगी. पांच साल में राजमहल लोकसभा सीट में 1,29,126 महिला मतदाता बढ़ी हैं. वहीं, दुमका में 1,02,461, गोड्डा में 1,50,959, चतरा में 1,43,108, कोडरमा में 2,00,529, गिरिडीह में 1,21,259, धनबाद में 1,26,530, रांची में 1,54,128 महिला मतदाता बढ़ी हैं. इसके साथ-साथ जमशेदपुर में 87,089, सिंहभूम में 94,602, खूंटी में 1,09,439, लोहरदगा में 1,18,211, पलामू में 2,06,229 और हजारीबाग में 1,51,653 महिला मतदाताओं की संख्या बढ़ी है.इन सीटों पर पुरुषों से ज्यादा है महिला मतदाता
लोकसभा क्षेत्र महिला मतदाता पुरुष मतदाता राजमहल 8,41,217 8,40,995 सिंहभूम 7,27,734 7,05,167 खूंटी 6,67,946 6,44,311 लोहरदगा 7,19,616 7,07,402 इसे भी पढ़ें : Exclusive:">https://lagatar.in/exclusive-there-was-a-plan-kill-a-worker-bharat-mala-road-construction-company-for-refusing-pay-50-lakh-levy-two-criminals-aman-sahu-gang-arrested/">Exclusive:50 लाख लेवी देने से आनाकानी करने पर भारत माला सड़क निर्माण कंपनी के कर्मी की हत्या की थी योजना, अमन साहू गैंग के दो अपराधी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Leave a Comment