राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए आदिवासी समाज को बरगलाने की कर रही कोशिश : अजय तिर्की
Ranchi : आदिवासी समाज सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का रैंप हटाने को लेकर विरोध कर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय सरना समिति का अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रेस बयान जारी कर इस आंदोलन और विरोध को दिशाहीन करार दिया है. अजय तिर्की का कहना है कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए आदिवासियों के जनभावनाओं के साथ खेल रहे हैं. वे अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए आदिवासी समाज को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष का कहना है कि सरना स्थल के पास फ्लाईओवर के रैंप का निरीक्षण समाहरणालय के अधिकारियों ने किया था. इस दौरान उन्होंने कनेक्टिंग फ्लाईओवर के नाम पर सरना स्थल की दस फीट की जमीन का अधिग्रहण करने की बात कही थी. हालांकि बाद में उन्होंने यह सुनिश्चित किया था कि सरना स्थल की दस फीट जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जायेगा.

Leave a Comment