Search

 
 
 

राजनीतिक पार्टियां अपने स्वार्थ के लिए आदिवासी समाज को बरगलाने की कर रही कोशिश : अजय तिर्की

 
Ranchi :  आदिवासी समाज सिरम टोली-मेकॉन फ्लाई ओवर का रैंप हटाने को लेकर विरोध कर रहे हैं. इस बीच केंद्रीय सरना समिति का अध्यक्ष अजय तिर्की ने प्रेस बयान जारी कर इस आंदोलन और विरोध को दिशाहीन करार दिया है. अजय तिर्की का कहना है कि विभिन्न राजनीतिक पार्टियों से जुड़े नेता अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए आदिवासियों के जनभावनाओं के साथ खेल रहे हैं. वे अपने राजनीतिक प्रभाव को बढ़ाने के लिए आदिवासी समाज को बरगलाने की कोशिश कर रहे हैं. केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष का कहना है कि सरना स्थल के पास फ्लाईओवर के रैंप का निरीक्षण समाहरणालय के अधिकारियों ने किया था. इस दौरान उन्होंने कनेक्टिंग फ्लाईओवर के नाम पर सरना स्थल की दस फीट की जमीन का अधिग्रहण करने की बात कही थी. हालांकि बाद में उन्होंने यह सुनिश्चित किया था कि सरना स्थल की दस फीट जमीन का अधिग्रहण नहीं किया जायेगा.

सरहुल शोभायात्रा को प्रभावित करने की हो रही कोशिश

अजय तिर्की ने कहा कि एक अप्रैल को भव्य रूप से सरहुल पर्व मनाया जायेगा. लेकिन वर्तमान में केंद्रीय सरना स्थल सिरमटोली में अतिक्रमण और रैंप को हटाने को लेकर विभिन्न राजनीतिक पार्टियों द्वारा आंदोलन और विरोध किया जा रहा है, जो पूरी तरह से दिशाहीन है. उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी से जुड़े नेता अपनी राजनीतिक स्वार्थों के लिए जनभावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं और आदिवासी समाज को गलत कार्य करने के लिए उकसा रहे हैं. इस तरह की गतिविधियों से सरहुल पर्व को प्रभावित करने की कोशिश की जा रही है.
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही