Search

 
 
 

परिसीमन बिल पर सियासी हलचलः स्टालिन-पवार को मनाने जाएंगे खरगे, सोनिया और राहुल

Delimitation Bill INDIA Bloc तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने परिसीमन बिल पर एनडीए सरकार के समर्थन का ऐलान किया है. साथ ही शरद पवार की एनसीपी(एसपी) ने भी पक्ष में वोट करने की घोषणा कर दी है. इससे संख्या बल के लिहाज से इंडिया गठबंधन की हैसियत कमजोर पड़ी है, जबकि एनडीए को अपना लक्ष्य साधने में अहम बैकिंग मिलता दिख रहा है.
 
राहुल गांधी, सोनिया गांधी और खरगे.

Lagatar Desk:कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी सहित विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ के अन्य नेता रविवार को चेन्नई में द्रमुक प्रमुख एम के स्टालिन और मुंबई में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के प्रमुख शरद पवार से मुलाकात करेंगे.

 


तमिलनाडु के पूर्व मुख्यमंत्री और डीएमके अध्यक्ष एमके स्टालिन ने परिसीमन बिल पर एनडीए सरकार के समर्थन का ऐलान किया है. साथ ही शरद पवार की एनसीपी(एसपी) ने भी पक्ष में वोट करने की घोषणा कर दी है. इससे संख्या बल के लिहाज से इंडिया गठबंधन की हैसियत कमजोर पड़ी है, जबकि एनडीए को अपना लक्ष्य साधने में अहम बैकिंग मिलता दिख रहा है. 

 


बनते- बिगड़ते समीकरणों के बीच विपक्षी दल परिसीमन से जुड़े सरकार के संविधान संशोधन विधेयक को पारित होने से रोकने के लिए अपना संख्याबल मजबूत करने की कोशिश कर रहे हैं. एमके स्टालिन के पास लोकसभा में 22 सांसद हैं. इसके अलावा शरद पवार के भी 8 सांसद हैं. ऐसे में एनडीए को परिसीमन बिल पर 30 सांसद एक झटके में इन दो दलों के समर्थन से ही मिल जाएंगे. 

 

अब INDIA अलायंस में भी इन्हें राजी करने की कोशिशें हो रही हैं. आज ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे दोनों से मुलाकात करेंगे. उनके साथ सोनिया गांधी भी खुद जा सकती हैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके अलावा राहुल गांधी और साउथ इंडिया के कांग्रेस शासित तीन राज्यों के मुख्यमंत्री भी साथ रहेंगे. उनके साथ टीएमसी अध्यक्ष ममता बनर्जी, आरजेडी सांसद मीसा भारती, सपा सांसद राजीव राय और कपिल सिब्बल भी साथ में स्टालिन और पवार से मिलने जा रहे हैं.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही