Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

सुवेंदु के PA चंद्रनाथ रथ की हत्या से बंगाल का राजनीतिक तापमान चरम पर, तीन  हिस्ट्री शीटर हिरासत में

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, वे इस घटना से बेहद दुखी हैं.  इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति को 15 साल के महा-जंगलराज  का परिणाम करार दिया है. कहा कि हमारी सरकार आते ही गुंडों की सफाई का काम शुरू किया जायेगा.
Advertisement
Advertisement

Kolkata : भाजपा नेता सुवेंदु अधिकारी के PA और पूर्व एयरफोर्स के अधिकारी  चंद्रनाथ रथ की कल रात हुई हत्या के बाद पश्चिम बंगाल का राजनीतिक तापमान चरम पर है. इस मामले में बंगाल पुलिस तीन लोकल हिस्ट्री शीटर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है.

 

 

हत्याकांड का मुख्य हमलावर फरार बताया जाता हैं.  पुलिस को चंद्रनाथ हत्याकांड में सुपारी किलर्स के शामिल होने का शक है. चंद्रनाथ हत्याकांड के बांग्लादेश से तार जोड़े जा रहे हैं.

 

क्योंकि हत्याकांड के समय वहां मौजूद एक चश्मदीद ने कहा है कि हमलावर वारदात को अंजाम देने के बाद बांग्लादेश बॉर्डर की तरफ निकल भागे थे.

 

 

 

चंद्रनाथ रथ की हत्या के बाद पूरे बंगाल में खलबली मची हुई है. भाजपा नेता इस घटना को पूर्व नियोजित राजनीतिक हत्या बता रहे हैं,  राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाये जा रहे हैं.

 

भाजपा  नेतृत्व ने अपने कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे हर हाल में  शांति बनाये रखें और किसी भी कीमत पर कानून अपने हाथ में न लें.  सुवेंदु अधिकारी के अनुसार यह ठंडे दिमाग से की गयी सुनियोजित हत्या है.

 

श्री अधिकारी ने  दावा किया कि हत्या की घटना से पहले दो-तीन दिनों तक रेकी की गयी है. उन्होंने कहा कि पुलिस  ने जांच शुरू कर दी है  घटना के कुछ अहम सुराग पुलिस को मिले हैं.  

 

सुवेंदु अधिकारी ने कहा, वे इस घटना से बेहद दुखी हैं.  इसे शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता. अधिकारी ने पश्चिम बंगाल की वर्तमान स्थिति को 15 साल के महा-जंगलराज  का परिणाम करार दिया है.  कहा कि हमारी सरकार आते ही गुंडों की सफाई का काम शुरू किया जायेगा.

 

उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं से संयम बरतने की अपील की. कहा कि सभी को न्याय मिलेगा. खबर है कि केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने मृतक के परिवार और पुलिस अधिकारियों से मुलाकात कर बात की है. 

 

सुवेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ को कल रात मध्यमग्राम के पास गोली मारी गयी थी. उन्हें आनन फानन में अस्पताल में ले जाया गया. लेकिन वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

 

बंगाल पुलिस ने जांच के सिलसिले में एक वाहन को जब्त किया है. घटनास्थल से जिंदा कारतूस और खाली खोखे भी बरामद हुए हैं. जानकारी के अनुसार फॉरेंसिक टीम घटना स्थल पर  वाहन और अन्य सबूतों की जांच मे जुट गयी है.

 

 Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय  साझा करें 

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही