Search

 
 
 

संथाल की धरती पर आज बढ़ा रहेगा राजनीतिक पारा

 
  • - सीता के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे राजनाथ सिंह
  • - गोड्डा में निशिकांत दूबे के समर्थन में राजनाथ सिंह करेंगे रोड शो और चुनावी सभा को संबोधित
  • - चंपाई सोरेन दुमका प्रत्याशी नलिन सोरेन के नामांकन और चुनावी सभा में होंगे शामिल 
  • - कल्पना और इंडिया गठबंधन दल के नेता भी रहेंगे मौजूद
  • - अमित शाह खूंटी में अर्जुन मुंडा के लिए करेंगे चुनावी सभा
Ranchi : संथाल की तीन लोकसभा सीट गोड्डा, दुमका और राजमहल पर एक जून को चुनाव होना है. इसको लेकर संथाल की राजनीतिक तपिश बढ़ती जा रही है. आज शुक्रवार को भी संथाल की धरती का राजनीतिक पारा चढ़ा रहेगा. केंद्रीय रक्षा मंत्री और भाजपा के स्टार प्रचारक राजनाथ सिंह सीता के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. वहीं  गोड्डा में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह निशिकांत दूबे के समर्थन में रोड शो और चुनावी सभा को संबोधित करेंगे.

नलिन सोरेन के नामांकन में शामिल होंगे चंपाई और कल्पना 

इधर इंडिया गठबंधन के आला नेताओं का भी आज संथाल में जमवाड़ा होगा. मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन और पूर्व सीएम की पत्नी कल्पना सोरेन इंडी गठबंधन की ओर से जेएमएम के दुमका प्रत्याशी नलिन सोरेन के नामांकन में शामिल होंगे. इस मौके पर कांग्रेस और राजद के वरीय नेता भी उपस्थित रहेंगे. इसके बाद दोनों नेता दुमका और साहेबगंज में दो-दो चुनावी सभा को संबोधित करेंगे. इधर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी खूंटी में रहेंगे और अर्जुन मुंडा के लिए एक जनसभा को संबोधित करेंगे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही