Search

 
 
 

बिहार विधानसभा के बजट सत्र में आज भी सियासी घमासान जारी

 
Patna: बिहार विधानसभा का बजट सत्र चल रहा है. जहां एक बार फिर हंगामा देखने को मिल रहा है. विधानसभा में लड्डू को लेकर शुरू हुआ विवाद गुरुवार को कुत्तों तक पहुंच गया. दरअसल आरजेडी की ओर से किए गए एक ट्वीट पर सियासत गरमा गई है. ट्वीट में लिखा गया- सामान्य ज्ञान प्रश्न यूं ही- क्या देसी घी के लड्डू कुत्ते पचा सकते हैं. अब इसे लेकर बीजेपी हमलावर है. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-258.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> बीजेपी विधायक बचौल ने कहा है कि अगर हम कुत्ता हैं तो कुत्ता वफादार होता है. उन्होंने आरजेडी पर तंज कसते हुए कहा कि जो चोर होते हैं, वही भौंकते हैं. वहीं आरजेडी के विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है, लेकिन देश को लूटने का काम गोरे-गोरे गाल और उजले दाढ़ी वालों ने किया है. बता दें कि बुधवार को लालू परिवार को जमानत मिलने की खुशी में विधानसभा में लड्डू बांटे गए थे. इस दौरान विधानसभा के पोटिको में प्रदर्शन कर रहे बीजेपी विधायकों को आरजेडी नेताओं ने लड्डू खिलाने का प्रयास किया था. तभी बीजेपी के विधायक ने मिठाई से भरी थाली को हवा में उछाल दिया था. https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/03/Untitled-256.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> इधर आज की कार्यवाही शुरू होने के पहले सदन के बाहर माले विधायकों ने तमिलनाडु मामले को लेकर जमकर हंगामा किया. भाकपा माले विधायक फर्जी वीडियो दिखाने पर नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा से माफी की मांग कर रहे थे. इसके बाद वेल में आकर विधायकों ने हंगामा किया. विधायकों का कहना है कि विजय कुमार सिन्हा ने फर्जी वीडियो दिखाकर बिहारियों को गुमराह किया. वो पूरे सदन से माफी मांगे. वहीं नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा ने इसे ईडी की कार्रवाई और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश करने का तरीका बताया है. उन्होंने प्रदेश के लॉ एंड ऑर्डर को लेकर भी सवाल उठाए हैं. इसे भी पढ़ें:  बजट">https://lagatar.in/budget-session-uproar-again-noise-attack-on-doctors-will-go-to-jail/">बजट

सत्र : फिर हंगामा, शोरगुल…, डॉक्टरों पर किया हमला तो जाएंगे हवालात, बंजर जमीन का पुष्प शृंगार, डरा रहा एच3एन2 वायरस समेत कई अहम खबरों के लिए जरूर पढ़ें अपना प्रिय अखबार शुभम संदेश.
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही