Search

 
 
 

ईडी और सीबीआई का राजनीतिक इस्तेमाल लोकतंत्र पर आघात : मिथिलेश ठाकुर

 
झारखंड मुक्ति मोर्चा की 51 सदस्यीय अल्पसंख्यक मोर्चा का विस्तार Garhwa : राज्य के पेयजल एवं स्वच्छता सह उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर और झामुमो जिला अध्यक्ष तनवीर आलम की उपस्थिति में अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष आलमगीर अंसारी ने अल्पसंख्यक मोर्चा जिला कमेटी का विस्तार किया है. कमेटी में 51 लोगों को जगह दी गई है. इसमें जैदुल्लाह अंसारी, राहत हुसैन, हिफाजत अंसारी, आफताब अंसारी, नुरूल हक, आशीक अंसारी को उपाध्यक्ष, शौकत हुसैन अंसारी को सचिव, मुमताज खाँ को कोषाध्यक्ष, मो. एहसान अंसारी को संगठन सचिव, मंजर खान को प्रवक्ता, इद्रीश अंसारी मीडिया प्रभारी, अब्दुल जब्बार अंसारी, अहमद अंसारी, वकील अंसारी, अरमान सिद्दीकी, लाल बाबू खान, निलम कुजूर, अलमुद्दीन अंसारी को सह-सचिव, असरफ अंसारी, अलफाज अंसारी, सलीम अंसारी, शमीम अंसारी, गुलाम हुसैन, अख्तर खान, मंसूर अंसारी, इस्तेखार अंसारी, महफूज कुरैशी, खुर्शीद अंसारी, उल्फत अंसारी, अजीम अंसारी, नसरूल्लाह अंसारी, जावेद अख्तर, इमरान अंसारी, मैनुल अंसारी, गुलाब अंसारी, इरशाद शेख, सुलेमान अंसारी, शहाबू खान, ईदू अंसारी, अनीश अंसारी, तबारक अंसारी, नबीरसुल अंसारी, नसरूल्लाह अंसारी, सुकरूल्लाह अंसारी, अब्दुल्लाह अंसारी, जिकरूल्लाह अंसारी, ज्याउद्दीन अंसारी, इस्तेखार अंसारी, हसनुल्लाह अंसारी, कुर्बान अंसारी, कलाम खाँ, असगर खाँ, एवं साबीर हुसैन को सदस्य बनाया गया है. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-three-firs-registered-in-bomb-firing-case-in-gopalichak-putki/">धनबाद

: पुटकी के गोपालीचक में बम-गोलीबारी मामले में तीन एफआईआर दर्ज

भाजपा का है दोहरा चरित्र : मिथिलेश ठाकुर

इस मौके पर मंत्री मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि वर्तमान समय में केन्द्र सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है. लोकतंत्र की हत्या महाराष्ट्र, मध्य-प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और अभी ताजा में झारखण्ड में हुई है. कहीं न कहीं परोक्ष रूप से भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र का हत्यारा है. भाजपा गैर शासित राज्यों में केन्द्र सरकार द्वारा ईडी एवं सीबीआई का इस्तेमाल कर गलत तरीके से सरकार गिराने का कार्य कर रही है. इसका ज्वलंत उदाहरण बिहार एवं झारखण्ड राज्य है. यदि बिहार की तरह हमारे पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भारतीय जनता पार्टी के सामने झुक जाते तो वो अनैतिक रूप से जेल में नहीं होते. भाजपा का यही दोहरा चरित्र है. आज बेरोजगारी चरम सीमा पर है. महंगाई आसमान छू रही है. देश के विकास से इन्हें कोई मतलब नहीं है. इन्हें बस धर्म के नाम पर मंदिर-मस्जिद करते हुए आपसी भाईचारा बिगाड़ना है. वर्तमान में हरियाणा राज्य के शम्भू और खनौरी बोर्डर पर किसानों द्वारा अपनी माँगों के लिए धरना दिया जा रहा है और केन्द्र के निदेशानुसार वहाँ की भाजपा शासित सरकार किसानों के धरना-प्रदर्शन को नाकाम करने हेतु बल प्रयोग कर रही है. इसके अलावे अभी चंडीगढ़ में मेयर चुनाव में पीठासीन पदाधिकारी खुलेआम पार्टी विशेष के प्रत्याशी के पक्ष में जो कार्य किया गया है वह अत्यंत ही घिनौना है. इस मामले को सर्वोच्च न्यायालय दिल्ली द्वारा भारतीय जनता पार्टी का नया नामकरण घुसखोर एवं बैलेट चोर पार्टी किया गया है. इसे भी पढ़ें-पुलिस">https://lagatar.in/police-and-magistrate-should-follow-security-measures-justice-ratnakar-bhengra/">पुलिस

और मजिस्ट्रेट सुरक्षा उपायों का करें पालन : न्यायमूर्ति रत्नाकर भेंगरा
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-25-at-18.18.38_79328924-1.jpg"

alt="" width="600" height="400" />

विपक्ष के नेताओं को जेल में डाल रही मोदी सरकार : मिथिलेश ठाकुर

भाजपा को आड़े हाथों लेते हुए मिथिलेश ठाकुर ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए विपक्ष के नेताओं को जेल में डालने का कार्य किया जा रहा है. लोकसभा चुनाव में जो चोरी का प्लान बनाया गया है और बार-बार कहना इस बार 370 एवं 400 पार की कलई अब खुल गयी. वक्ताओ ने यह भी कहा कि केन्द्र सरकार सभी मोर्चा पर विफल है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सिर्फ जुमलेबाजी कर सरकार चला रहे है. 2014 में नरेन्द्र मोदी ने आम जनता को आश्वासन दिया था कि कालाधन विदेश से लाकर हरेक के खाते में पन्द्रह-पन्द्रह लाख दिए जाएंगे. प्रत्येक साल दो करोड़ नौकरियाँ दी जाएगी, भ्रष्टाचार खत्म किया जाएगा, परन्तु कुछ कार्य नहीं किया गया. उल्टे नोटबन्दी लागू कर आम जनता की परेशानी बढ़ा दी गई. आज तक किसी भी भाजपा शासित राज्य में ईडी एवं सीबीआई द्वारा भ्रष्टाचार के विरूद्ध कोई कार्रवाई नहीं की गयी है. जो भी कार्रवाई हुई है वो गैर भाजपा शासित राज्यों में की गई है. इससे इनकी मंशा क्या है स्पष्ट होती है. इन्हें सबसे पहले अपने गिरेबान में झाँकना चाहिए. समय की माँग को देखते हुए हमसभी घटक दलों को जात-पात से उपर उठकर एकमत होते हुए इस भ्रष्टाचारी भाजपा सरकार को केन्द्र सहित पूरे राज्य से उखाड़ फेकने का संकल्प लेना है तभी लोकतंत्र एवं हमारा देश बच पायेगा. इस मौके पर मनोज ठाकुर, शरीफ अंसारी, ताहिर अंसारी, फुजैल अहमद, करीब अंसारी, सद्दाब खाँ, बदरूदीन अंसारी, ज्याउलहक अंसारी, सनाउल्लाह अंसारी आदि सैकड़ों पार्टी के लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही