Search

 
 
 

महाराष्ट्र की राजनीति में शह और मात का खेल जारी, शिवसेना का पत्र डिप्टी स्पीकर को, शिंदे गुट के 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने की मांग

 
 Mumbai : महाराष्ट्र की महा अघाड़ी सरकार बचाने की कवायद जारी है. खबर है कि शिवसेना के बागी विधायकों से निपटने के लिए शिवसेना ने सख्त कदम उठाया है. शिंदे गुट के 12 विधायकों को अयोग्य ठहराने के लिए डिप्टी स्पीकर को पत्र लिखा गया है. बैठक में शामिल ना होने पर उनपर कार्रवाई की मांग का गयी है. जानकारों के अनुसार आज सबकी नजरें डिप्टी स्पीकर Narhari Zirwal पर रहेंगी. कल उद्धव ग्रुप ने उनको 12 बागी विधायकों की लिस्ट (शिंदे समेत) दी है. उनको अयोग्य ठहराने की मांग की गयी है.. दूसरी तरफ शिंदे ने खुद को विधायक दल का नेता बताते हुए डिप्टी स्पीकर को पत्र भेजा है. इसे भी पढ़ें : सुबह">https://lagatar.in/morning-news-diary-24-june-2022/">सुबह

की न्यूज डायरी।।24 June।।कर्जमाफी पर क्या बोले सीएम।।हिंसा में घायल नदीम होगा एयरलिफ्ट।।मांडर में पहले से कम वोटिंग।।दिनकर गुप्ता बने NIA चीफ।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

शिंदे ने खुद को विधायक दल का नेता बताया  

बदलते घटनाक्रम के बीच असम में मौजूद बागी विधायकों ने कहा है कि उद्धव ठाकरे को बताया गया था कि कांग्रेस-NCP शिवसेना को खत्म करना चाहती हैं. गुवाहाटी में मौजूद बागी विधायक संजय सिरसात ने उद्धव ठाकरे पर हमला बोला. कहा कि कई मौकों पर उद्धव ठाकरे को बताया गया था कि कांग्रेस और एनसीपी शिवसेना को खत्म करने की कोशिश कर रही है. विधायकों ने कई बार उद्धव से मिलने का वक्त मांगा लेकिन वह कभी नहीं मिले. एकनाथ शिंदे ने अपने खेमे में 37 शिवसेना विधायकों के होने का दावा किया है. शिंदे ने खुद को विधायक दल का नेता बताया है. कहा गया है कि उद्धव ठाकरे शिवसेना के जिला प्रमुखों से बात करने वाले हैं.. जानकारी के अनुसार एकनाथ शिंदे का ग्रुप पार्टी के सिंबल धनुष और बाण पर अपना दावा जताने वाला है.

पवार ने कहा, विधानसभा के फ्लोर पर बहुमत का फैसला होगा

बता दें कि NCP चीफ शरद पवार भी एक्शन में आ गये हैं. जानकारी के अनुसार उन्होंने शिंदे गुट को चेतावनी दी है. कहा है कि उनको बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी. पवार ने कहा है कि विधानसभा के फ्लोर पर बहुमत का फैसला होगा. एक बात और कि शरद पवार ने अजित पवार उस दावे को सिरे से नकार दिया है. जिसमे अजित पवार ने कहा था कि शिंदे की बगावत के पीछे बीजेपी का हाथ है. कहा जा रहा है कि एकनाथ शिंदे का गुट आज और मजबूत हो सकता है. कुछ और विधायक आज गुवाहाटी पहुंच रहे हैं. माना जा रहा है कि इससे शिंदे के गुट में शामिल शिवसेना के विधायकों की संख्या 50 पार जा सकती है.   इसे भी पढ़ें : महाराष्ट्र">https://lagatar.in/maharashtra-political-crisis-outrage-over-rauts-statement-what-will-pawar-do/">महाराष्ट्र

सियासी संकटः राउत के बयान पर नाराजगी, क्या करेंगे पवार

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही