Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

थोपे गए विचारों से राजनीति नहीं चलती, भ्रष्टाचार को शिष्टाचार ना बनने दें- सुदेश

Advertisement
Advertisement

अन्याय के लिए न्याय चाहिए जेएमएम को

आम विचारों का नेतृत्व करने वाली पार्टी है आजसू

सैकड़ों युवाओं ने थामा आजसू पार्टी का दामन

Ranchi: `ठगबंधन की सरकार के भ्रष्टाचार को शिष्टाचार बनाने के लिए न्याय चाहिए`. सत्तारूढ़ दल अन्याय करने के लिए न्याय यात्रा पर निकली है. इन्होंने पूरे देश में राज्य के परिचय को बदल कर साख को खराब किया है. कोयला, पत्थर, बालू जैसे खनिज संपदा को बेचने वाली यह सरकार अब युवाओं की नौकरी भी बेच रही है. आज झारखंड के युवाओं को अपने सामने अंधेरा दिखाई दे रहा है. उक्त बातें पूर्व उपमुख्यमंत्री सह केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने केंद्रीय कार्यालय में आयोजित मिलन समारोह में कही. इस दौरान अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव निकेश कुमार लाल और पार्टी के केंद्रीय सदस्य अभिरंजन तिवारी के नेतृत्व में कई युवाओं और बुद्धिजीवियों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. साथ ही एप्सेंसिस ग्रुप के निदेशक और सीईओ मनीष कुमार पांडेय ने पार्टी के विचारों से प्रभावित होकर पार्टी का दामन थामा. इसे पढ़ें- पीएम">https://lagatar.in/pm-modi-leaves-for-delhi-from-doha-said-relations-with-qatar-are-continuously-getting-stronger-meeting-with-the-emir-was-wonderful/">पीएम

मोदी दोहा से दिल्ली रवाना, कहा, कतर से संबंध लगातार मजबूत हो रहे हैं…अमीर के साथ मुलाकात अद्भुत रही 

राजनीति थोपे हुए विचारों से नहीं चलती

सुदेश कुमार महतो ने कहा कि आप सभी को सामाजिक दायित्व को पूरा करने के लिए राजनीतिक दायित्व और जवाबदेही को निभाना होगा. अलग अलग पेशे के लोग आजसू से जुड़ रहे हैं. युवाओं के राजनीति में आने से अच्छा माहौल पूरे प्रदेश में विकसित हो रहा है, यह एक बड़े विचार को खड़ा करेगा. आने वाले समय में आजसू पार्टी का दायित्व बढ़ने वाला है. हमने हर विचार को जगह देने का काम किया है. राजनीति थोपी हुई विचारों से नहीं चलती है. आम विचारों को नेतृत्व करने वाली पार्टी है आजसू. अपनी पूरी टीम के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले निकेश कुमार लाल ने कहा कि सुदेश महतो जी के विचारों से पिछले कई सालों से जुड़ा हुआ हूं. राज्य की परिस्थिति और जनता की सेवा के लिए आज आजसू पार्टी में शामिल हो रहा हूं. आजसू पार्टी जो भी कार्य करने का निर्देश देगी उसे हम अक्षरशः पालन करेंगे. राज्य को प्रगति पथ पर ले जाने के लिए सुदेश महतो के नेतृत्व की आवश्यकता है. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-15-feb-2024-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।15 FEB।।हेमंत से मिलीं कल्पना।।कक्षा 8 के बच्चों को मिलेगी साइकिल।।क्यों झारखंड नहीं आना चाहते अफसर।।नंदकिशोर होंगे बिहार विस अध्यक्ष।।चुनावी चंदे पर सुप्रीम चाबुक।।समेत कई खबरें और वीडियो।।

इन्होंने ली सदयस्ता

उद्यमी देबाशीष चटर्जी, विक्रम साबू और अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के प्रदेश महासचिव निकेश कुमार लाल की अगुवाई में अखिल भारतीय युवा कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष मनीष सिन्हा, राहुल जयसवाल,अभिषेक कुमार, नवीन सिंह,अभिषेक कुमार, रवि कुमार,मन्टू कुमार, कुंदन सिंह, विकास अग्रवाल,आकाश देव, नितिन भास्कर,अनिश कुमार,आशुतोष कुमार, मनप्रीत कौर, सकुंतला गुप्ता, सीमा कुमार, पावन किशोर प्रसाद समेत अन्य लोग पार्टी में हुए शामिल. पार्टी के केंद्रीय सदस्य अभिरंजन तिवारी के नेतृत्व में लक्ष्मी टुडू, तुलसी कुमारी, बहमनी सोरेन, रूपा कुमारी,ज्योति हेंब्रम, काजल कुमारी, निकिता कुमारी, संध्या कुमारी, प्रांजल कुमारी, वंदना कुमारी, अर्चना जोजो तेजस्वी, शाही मुंडा, अंजली कुमारी, अर्पिता कुमारी, जनिता तिर्की, निर्मला कुमारी, एली तिर्की, अलेकता केरकेट्टा, मनीषा कुमारी, अनिता कुमारी, ईस्टर नीतीश चम्पी, प्रियंका डुंगडुंग, जयंती बारा, आशा बेसरा, रीता महतो, आशा महतो, अवनि कुमारी समेत अन्य युवाओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की. [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही