Search

 
 
 

राजनीति का हुआ अपराधीकरण : विजय झा

 

चार दर्जन मामलों में आरोपी बनाए गए ढुल्लू को क्या भाजपा देगी लोकसभा टिकट

Dhanbad : लोकसभा चुनाव के लिए धनबाद प्रत्याशी की घोषणा भाजपा द्वारा किये जाने में चंद घंटों का समय बाकी है. 24 से 48 घंटों के बीच भाजपा अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है. ऐसे में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष सह पूर्व बियाडा अध्यक्ष विजय झा ने भाजपा को नसीहत दी है. विजय झा ने कहा कि जिस बाघमारा विधायक ढुल्लू महतो के ऊपर चार दर्जन मामले दर्ज हैं, उसे भाजपा को अपना लोकसभा उम्मीदवार नहीं बनाया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि 70 से 80 के दशक में जो भाजपा भ्रष्टाचार एवं अपराध की धुर विरोधी थी. उसमें कई तरह के बदलाव आ गए हैं . आज कितना भी बड़ा भ्रष्टाचारी भाजपा में आकर शुद्ध हो जा रहा है. उन्होंने कहा कि राजनीति का अपराधीकरण हो गया है. अपनी पार्टी में शामिल नेताओं का अपराध भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व को नहीं दिखता है. जबकि अन्य दलों के नेताओं पर ताबड़तोड़ कार्रवाई की जाती है. विजय झा ने कहा कि ढुल्लू महतो जैसे माफिया को भाजपा यदि टिकट देती है तो यह धनबाद का दुर्भाग्य होगा.

धरने पर बैठे बाघमारा के रैयतों के साथ न्याय हो

बाघमारा के रैयतों द्वारा दिये जा रहे अनिश्चित कालीन धरने के समर्थन में विजय झा ने कहा कि पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिलना चाहिए. उन्होंने कहा कि एक विधायक के द्वारा उसके क्षेत्र की जनता के घर की बिजली पानी काट देना भी अपराध की श्रेणी में ही आता है. भाजपा को चाहिए कि अपने पार्टी के विधायक पर अंकुश लगाए. लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि पार्टी ऐसे विधायक को लोकसभा का टिकट देने पर विचार कर रही है. उन्होंने कहा कि यदि भाजपा ऐसा करती है तो आज दो चार परिवार धरने पर बैठे हैं, कल को पूरे जिले के लोगों को बारी बारी धरने पर बैठना पड़ेगा. हर पार्टी को चाहिए कि राजनीति में व्याप्त अपराधी को बाहर का रास्ता दिखाए.

तड़ीपार का प्रयोग करें जिला प्रशासन

विजय झा ने धनबाद में अपराध पर अंकुश लगाने के लिए डीसी एवं एसएसपी से तड़ीपार का इस्तेमाल करने की अपील की है. उन्होंने कहा कि एक तरह दर्जन भर मामलों में आरोपी को तड़ीपार किया जाना चाहिए. ऐसा करने से ही अपराध पर लगाम लगायी जा सकती है. शनिवार को ढुल्लू महतो पर हुए केस का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनपर रंगदारी, गोलीबारी आदि के गंभीर मामलों के कई केस दर्ज है. ऐसे अपराधी को तड़ीपार किया जाना चाहिए. इसे भी पढ़ें : लालू">https://lagatar.in/ed-arrested-lalus-close-aide-and-sand-king-subhash-yadav-court-sent-him-to-judicial-custody/">लालू

के करीबी व बालू किंग सुभाष यादव को ईडी ने किया गिरफ्तार, कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में भेजा
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही