Search

 
 
 

बिहार में तेजस्वी की जन विश्वास यात्रा पर सियासत गरम, सम्राट और पीके ने उठाए सवाल

 
Patna: लालू के छोटे पुत्र और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव मंगलवार से जन विश्वास यात्रा पर निकलने वाले हैं. इससे पहले बिहार में आरोप-प्रत्यारोप का दौर शुरू हो गया है. तेजस्वी की इस विश्वास यात्रा पर सम्राट चौधरी और प्रशांत किशोर से सवाल उठाए हैं. डिप्टी सीएम सम्म्राट चौधरी ने तेजस्वी यादव की इस जन विश्वास यात्रा को लूट यात्रा बताया है. उन्होंने कहा कि तेजस्वी सरकार में रहते हुए जिस तरह भ्रष्टाचार में लिप्त रहे उन्हें जनता को इसकी जानकारी देनी चाहिए. अपने भ्रष्टाचार को छुपाने क लिए वे विश्वास यात्रा पर निकल रहे हैं. इसे पढ़ें- BREAKING:">https://lagatar.in/breaking-shibu-soren-challenges-delhi-high-court-order-in-lokpal-case/">BREAKING:

लोकपाल केस में शिबू सोरेन ने दिल्ली हाईकोर्ट के आदेश को दी चुनौती

प्रशांत किशोर ने उठाए सवाल

तेजस्वी यादव के जन विश्वास यात्रा पर प्रशांत किशोर ने भी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि आप कोई भी यात्रा कर लीजिए जनता को विश्वास नहीं दिला पाएंगे. आपकी पार्टी ने सबसे ज्यादा विश्वास तोड़ा. 30 साल से लालू-नीतीश का ही राज है. इतने सालों में बिहार में गरीबी कम नहीं हुई. पलायन रूका नहीं, बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं हुई. रोजगार के मुद्दे पर भी आपकी सरकार ने कुछ नहीं किया. जनता को किस बात का विश्वास दिलाना चाहते हैं. इसे भी पढ़ें- जूनियर">https://lagatar.in/junior-engineer-candidates-took-out-jsscs-funeral-pyre-got-their-heads-shaved/">जूनियर

इंजीनियर के अभ्यर्थियों ने निकाली JSSC की अर्थी, मुंडवाया सर
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही