Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

हिंसा पर राजनीति गरमाई, गिरिराज सिंह ने नीतीश से मांगा इस्तीफा, आरजेडी का शाह पर हमला, कहा- 40 लोकसभा सीटों की है चिंता

Patna : बिहार के सासाराम और बिहारशरीफ में हुई हिंसक झड़प को लेकर राजनीति तेज हो गयी है. भाजपा सरकार हमलावर है. इस बीच केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय सांसद गिरिराज सिंह ने सीएम नीतीश कुमार पर हमला बोला और उनसे इस्तीफे की मांग की है. उन्होंने कहा कि बिहार में हो रही हिंसा की घटनाओं के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है, तो वह मुख्यमंत्री क्यों बने बैठे हैं? नीतीश अपने पद से इस्तीफा दे दें. क्योंकि बिहार पूरी तरह बंगाल के रास्ते पर जा रहा है. बंगाल में जैसे हिंदुओं के साथ हो रहा है, वही अब बिहार में शुरू हो चुका है. बिहार में भी अब गजवा-ए-हिंद वालों का बोलबाला है. (पढ़ें, रांची">https://lagatar.in/nesar-ansaris-family-will-get-5-lakh-compensation-died-in-custody/">रांची

: नेसार अंसारी के परिवार को मिलेगा 5 लाख मुआवजा, हाजत में हुई थी मौत)

नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं...

गिरिराज सिंह ने कहा कि नीतीश कुमार की प्रशासन पर पकड़ नहीं है. इसलिए अगर वे नालंदा को नहीं बचा पाये, वहां के हिंदूओं को नहीं बचा पाये तो क्या नालंदा के हिंदू सब छोड़कर भाग जाये? अगर रामनवमी नालंदा में न मने तो क्या पाकिस्तान, बांग्लादेश मलेशिया में मने? गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री पहले पलटूराम थे. लेकिन अब उनके अधिकारी भी पलटूराम है. जब रामनवमी का जुलूस पहले से तय था, तो सरकार इसपर सजग क्यों नहीं थी. उनके आदेश के बिना तो धारा 144 नहीं लगी. इसे भी पढ़ें : 100">https://lagatar.in/100-crore-mid-day-meal-scamabsconding-main-accused-sanjay-tiwari-ed-and-ranchi-police-engaged-in-search/">100

करोड़ मिड डे मील घोटाला : फरार हुआ मुख्य आरोपी संजय तिवारी, तलाश में जुटी ED व रांची पुलिस

अमित शाह को बिहार की नहीं, बल्कि 40 लोकसभा सीटों की चिंता

इधर आरजेडी भी बीजेपी पर हमलावर है. गृहमंत्री अमित शाह की राज्यपाल से बातचीत पर आरजेडी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. कहा कि ईडी और सीबीआई से मन भर गया तो अमित शाह केंद्रीय सुरक्षाबलों को बिहार भेजने की बात कर रहे हैं. आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि अमित शाह को बिहार की नहीं, बल्कि 40 लोकसभा सीटों की चिंता है. उन्होंने कहा कि बिहार में नीतीश और तेजस्वी के नेतृत्व में कानून का राज है. साथ ही कहा कि गृह मंत्री बीजेपी शासित राज्यों में हिंसा की फिक्र करें. इसे भी पढ़ें : सेंसेक्स">https://lagatar.in/mcap-of-9-out-of-top-10-sensex-companies-increased-by-rs-2-34-lakh-crore-bharti-airtel-remained-in-loss/">सेंसेक्स

की टॉप 10 में से 9 कंपनियों का एमकैप 2.34 लाख करोड़ बढ़ा, भारती एयरटेल घाटे में रही
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही