Search

भागलपुर एनकाउंटर पर सियासत तेज, मांझी का तेजस्वी पर हमला, 'नया बिहार में गोली का जवाब तोप..’

Patna: भागलपुर जिले के सुल्तानगंज नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मामले में सियासत तेज हो गई है. केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा कि सम्राट की पराक्रमी सेना के सामने सिकंदर महान भी टिके थे. तेजस्वी यादव गैंग की क्या हैसियत. यह नया बिहार है, यहां गोली का जवाब तोप से दिया जाएगा. वेल डन भागलपुर पुलिस….

Uploaded Image
इस घटना को लेकर राष्ट्रीय जनता दल (RJD) ने सरकार पर हमला बोला है. पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने कहा कि यह घटना बिहार की बिगड़ते कानून व्यवस्था का सबूत है. उन्होंने आरोप लगाया कि जब सरकारी अधिकारी सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का अंदाजा लगाया जा सकता है. साथ ही कहा कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं.

 


बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने घटना के बाद गहरा दुख जताते हुए मृतक अधिकारी के परिजनों को 25 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की. साथ ही उन्होंने अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ कराने का ऐलान किया. सीएम सम्राट ने कहा कि कृष्ण भूषण कुमार ने कर्तव्य निभाते हुए सर्वोच्च बलिदान दिया है. राज्य सरकार उनके परिवार के साथ खड़ी है.


नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण कुमार को मंगलवार की शाम कार्यालय परिसर में गोली मारकर हत्या हुई थी. इस हमले में सभापति राज कुमार उर्फ गुड्डू भी घायल हो गए है. घटना के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी रामधनी यादव को एनकाउंटर में मार गिराया. रामधनी यादव, सुल्तानगंज नगर परिषद की उपसभापति के पति बताए जा रहे हैं. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//