Ranchi News: हजारीबाग में सत्ताधारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के जिलाध्यक्ष संजीव बेदिया के अंगरक्षक की मौत अब एक बड़ा राजनीतिक मुद्दा बन गया है. राज्य की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए मुख्य विपक्षी दल भाजपा ने मामले की असलियत सामने लाने के लिए एक प्रदेश स्तरीय जांच समिति का गठन किया है.
नीलकंठ सिंह मुंडा करेंगे समिति का नेतृत्व
मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए बनी पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा करेंगे. उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष भानु प्रताप शाही, गीता कोड़ा, प्रदेश प्रवक्ता आरती कुजूर और हजारीबाग जिलाध्यक्ष विवेकानंद सिंह को भी इस जांच समिति का अहम हिस्सा बनाया गया है.
परिजनों से मिलकर घटना की पड़ताल करेगी टीम
सत्ताधारी दल के नेता से जुड़े इस संदिग्ध मामले में भाजपा कोई राजनीतिक चूक नहीं करना चाहती. इसलिए समिति जल्द ही हजारीबाग जाकर घटनास्थल का मुआयना करेगी. भाजपा का कहना है कि टीम का मुख्य उद्देश्य पीड़ित परिवार से मिलकर घटना के पीछे के छिपे तथ्यों और वास्तविक कारणों की पड़ताल करना है, ताकि परिजनों को न्याय दिलाया जा सके.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.