Search

 
 
 

नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर जीतन राम मांझी ने अधिकारियों पर खड़े किए सवाल

 
Patna : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा को लेकर जीतन राम मांझी ने शुभकामनाएं दीं है साथ ही सवाल भी खड़ा कर दिया है. जीतन राम मांझी ने कहा, नीतीश कुमार 45 डिग्री गर्मी में भी यात्रा करते हैं और इस कड़कड़ाती ठंड में भी यात्रा कर रहे हैं. इसके लिए वो बधाई के पात्र हैं. साथ ही जीतन राम मांझी ने अधिकारियों पर सवाल खड़े करते हुए कहा जो अधिकारी इनके साथ जा रहे हैं, वह करप्शन में संलिप्त हैं. इसलिए वह हकीकत को सामने नहीं आने देंगे. कुछ लोगों और अधिकारियों से फीडबैक लेकर यह यात्रा सफल नहीं होगी. जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में विकास के बड़े काम हुए हैं पर उससे ज्यादा करप्शन हुआ है. इस करप्शन में ये अधिकारी ही शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : चंदवा">https://lagatar.in/chandwa-police-arrested-two-smugglers-with-two-kilos-of-opium/">चंदवा

पुलिस ने दो किलो अफीम के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/Untitled-5.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> जीतन राम मांझी ने सीएम को सलाह देते हुए कहा कि नीतीश कुमार को हकीकत जानने के लिए ग्राउंड जीरो पर वेश बदलकर निकलना होगा और जनता से मिलना होगा. तभी हकीकत सामने आएगी. जिस तरह पुराने जमाने में राजा वेश बदलकर जनता के बीच जाते थे उसी तरह नीतीश कुमार को वेश बदलकर जनता के बीच जाना चाहिए. बता दें कि नीतीश कुमार की यात्रा को लेकर बीजेपी के नेताओं ने भी सवाल खड़े किए हैं. इसे भी पढ़ें :किरीबुरू">https://lagatar.in/kiriburu-people-are-fed-up-with-jharkhand-government-looking-at-bjp-as-an-alternative-mp-aditya-sahu/">किरीबुरू

: झारखंड सरकार से जनता त्रस्त, भाजपा को देख रही विकल्प के रूप में : सांसद आदित्य साहू
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही