Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

देश में हो रही नफरत की राजनीति : राहुल गांधी

Advertisement
Advertisement
राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पहुंची रामगढ़ के गोला, उमड़ी भीड़ Durvez Alam Ramgarh: राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से चलते हुए रामगढ़ जिले के गोला पहुंची. झारखंड के विभिन्न जिलों से होकर गुजरने वाली इस यात्रा का कांग्रेस कार्यकर्ता जगह-जगह उनका जोरदार स्वागत कर रहे है. इसी कड़ी मे रविवार को धनबाद, बोकारो होते हुए रामगढ़ के गोला डीवीसी चौक पर खुली जीप में राहुल गांधी पहुंचे. उन्होंने जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान भारी संख्या में राहुल गांधी को सुनने देखने के लिए भीड़ उमड़ पड़ी. मौके पर राहुल गांधी ने जमकर मोदी सरकार और आरएसएस पर निशाना साधा. कहा कि आज पूरे देश में नफरत की राजनीति हो रही है. आम जनता को न्याय दिलाने के लिए वो निकले हैं. पिछले साल कन्याकुमारी से कश्मीर तक यात्रा के लिए निकले थे. इस दौरान चार हजार किलोमीटर से अधिक की यात्रा की. यात्रा का लक्ष्य भारत को जोड़ने का था. देश में आरएसएस और बीजेपी ने जो नफरत फैला रखी है, उसके खिलाफ हमने यात्रा की. राहुल गांधी ने दावा किया कि यात्रा का बहुत अच्छा नतीजा निकला. इसे भी पढ़ें-धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-only-those-who-talk-about-khatian-of-1932-will-remain-in-jharkhand-champai-soren/">धनबाद

: झारखंड में वही रहेगा जो 1932 के खतियान की बात करेगा- चंपई सोरेन
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/04rc_m_115_04022024_1-1.jpg"

alt="" width="600" height="340" />

दो विचारधाराओं को बीच लड़ाई : राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि देश में लोगों को पता लगा कि दो विचारधाराओं के बीच में लड़ाई है. एक विचारधारा नफरत की, हिंसा की जबकि दूसरी विचारधारा मोहब्बत, आदर और प्रेम की है. यात्रा से नारा निकला कि नफरत की बाजार में मोहब्बत की दुकान खोलनी है. अब सवाल उठता है कि देश में नफरत हिंसा क्यों फैल रही है. राहुल ने कहा कि इसका कारण अन्याय है. बीजेपी की सरकार आरएसएस की विचारधारा देश में केवल हिंसा और नफरत ही नहीं फैला रही है. वह देश में अन्याय फैला रहे हैं. देश का पूरा धन देश के दो तीन उद्योगपतियों को दिया जा रहा है. चाहे वो एयरपोर्ट हो, पोर्ट हो , इंफ्रास्ट्रक्चर हो, किसान की जमीन हो. ये सब चीजें नरेंद्र मोदी एक व्यक्ति के हवाले कर रहे हैं. नोटबंदी के बाद जीएसटी लागू की और देश में भयंकर बेरोजगारी आई.

युवाओं को नहीं मिल रहा रोजगार : राहुल

राहुल गांधी ने दावा किया कि आज इस देश में युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है. सारे छोटे उद्योग पब्लिक सेक्टर यूनिट बीजेपी ने खत्म कर दिया. यहां बोकारो में बहुत अच्छा उदाहरण है कि जहां लोकल लोगों को जितना रोजगार मिलना चाहिए वहां नहीं मिलता. देश में कॉन्ट्रैक्ट लेबर फलते जा रहे हैं. मै साफ कहना चाहता हूं कि मैं कॉन्ट्रैक्ट लेबर के खिलाफ हूं. यह श्रमिकों के खिलाफ अन्याय है. मजदूर हो चाहे वह युवा हो, सभी के खिलाफ भाजपा सरकार अन्याय कर रही है. सिर्फ आर्थिक अन्याय नहीं सामाजिक अन्याय भी कर रही है. आदिवासियों की जमीन छीनी जाती है. उनको अपना हक नहीं दिया जाता है. दलितों को दबाया जाता है. ओबीसी वर्ग का हक नहीं मिल रहा है. राहुल गांधी ने कहा कि मैं यात्रा में मजदूरों से मिलता हूं, युवाओं से मिलता हूं, अग्निवीरों से मिलता हूं. राहुल गांधी ने भीड़ में से एक शख्स को अपने साथ गाड़ी पर चढ़ाया और कॉन्ट्रैक्ट लेबर के बारे में बोलने को कहा. उस शख्स के बोलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि मीडिया में आपको क्यों नहीं दिखाया जाता है. किसानों की आवाज क्यों नहीं आती. मजदूरों की आवाज देश की मीडिया में क्यों नहीं आती. इसे भी पढ़ें-आदिवासी">https://lagatar.in/speakers-in-tribal-unity-maharally-said-hemant-was-implicated-tribals-should-remain-united-in-24/">आदिवासी

एकता महारैली में वक्ताओं ने कहा- हेमंत को फंसाया गया, 24 में एकजुट रहें आदिवासी
https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/WhatsApp-Image-2024-02-04-at-17.14.24_e9f6b4af-1.jpg"

alt="" width="600" height="300" />

सुरक्षा के थे पुख्ता इंतजाम

राहुल गांधी के आगमन को लेकर मगनपुर से लेकर गोला चितरपुर, रामगढ़ तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किये गये थे. रामगढ़ एसपी और डीडीसी पूरी यात्रा के दौरान खुद विधि व्यवस्था संभाले हुए थे. वहीं राहुल गांधी के आगमन पर भारी वाहनों को एक घंटा पहले ही अलग-अलग स्थान को चिह्नित कर रोक दिया गया था. सिकीदरी से गोला मार्ग और सिल्ली से गोला मार्ग को पूरी तरह से बंद कर दिया गया था. केवल छोटी गाड़ियां ही बोकारो-रामगढ़ रूट पर चल रही थी. जिससे न्याय यात्रा के काफिले में चल रही गाड़ियों को किसी भी तरह का कोई परेशानी नहीं हो. वहां से गुजर रहे पैसेंजर अपने कैमरे में भीड़ और नजारा को कैद कर रहे थे. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही