Search

 
 
 

अयोध्या रेप केस में राजनीति शुरू, अखिलेश ने कहा, डीएनए टेस्ट हो, मायावती बोली, सपा राज में कितने डीएनए टेस्ट हुए

 
Lucknow : अयोध्या रेप केस मामले में राजनीति शुरू हो गयी है, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जिन पर भी आरोप लगा है, उसका डीएनए टेस्ट कर इंसाफ किया जाना चाहिए. कहा कि इस केस में सिर्फ आरोप लगाकर सियासत नहीं की जानी चाहिए. अखिलेश ने कहा कि जो भी दोषी है, उसे कानून के हिसाब से सजा दी जाये.

डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित होते हैं, तो

अखिलेश यादव के बयान पर बसपा चीफ मायावती ने पलयवार करते हुए पूछा, सपा सरकार में ऐसे कितने टेस्ट हुए हैं?अखिलेश यादव ने कहा कि अगर डीएनए टेस्ट के बाद आरोप झूठे साबित होते हैं तो सरकार से अपील है कि फिर अधिकारियों को बख्शा न जाये. समाजवादी पार्टी ने एक्स पर पोस्ट किया कि है कि आरोपी का डीएनए टेस्ट कराया जाना चाहिए. उसी हिसाब से सजा दी जाये.

सरकार पीड़िता की मदद करने की बजाय सपा की छवि खराब करने में लग गयी

सपा ने कहा है कि पीड़िता को तत्काल प्रभाव से 20 लाख रुपये की आर्थिक मदद मिले. पार्टी ने आरोप लगाया कि सरकार पीड़िता की मदद करने की बजाय समाजवादी पार्टी की छवि खराब करने में लगी हुई है. समाजवादी पार्टी के नेता और यूपी विधानसभा में विपक्ष के नेता माता प्रसाद पांडेय ने पीड़िता के परिवार वालों से मुलाकात की कहा कि मामले की जांच कर देखना चाहिए कि इस केस में कितनी सच्चाई है.

आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित है

बसपा चीफ पमायावती ने एक्स पर पोस्ट कर कहा, यूपी सरकार द्वारा अयोध्या गैंगरेप केस में आरोपी के विरुद्ध की जा रही सख्त कार्रवाई उचित है., लेकिन सपा द्वारा यह कहना कि आरोपी का DNA टेस्ट होना चाहिये, इसे क्या समझा जाये. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही