Search

 
 
 

मतदान कर्मियों और पोलिंग पार्टी को कोई समस्या ना हो: डीसी वरुण रंजन

 
Ranchi: रांची डीसी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी वरुण रंजन ने रविवार को 20 नवंबर को होने वाले द्वितीय चरण विधानसभा चुनाव को लेकर सिल्ली के विभिन्न मतदान केंद्र और क्लस्टर का निरीक्षण किया. इस दौरान तमाम व्यवस्था को देखते हुए सभी व्यवस्था ससमय कराने को लेकर संबंधित पदाधिकारी को निर्देश दिया. डीसी ने राजकीयकृत मध्य विद्यालय दोवाडू प्रखंड सिल्ली, बूथ संख्या- 64 एवं 65 एवं यहां बने क्लस्टर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोड़ाडीह प्रखंड सिल्ली बूथ संख्या- 49 एवं यहां बने क्लस्टर, राजकीयकृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खलारी प्रखंड सिल्ली बूथ संख्या- 51 एवं यहां बने क्लस्टर, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोड़ाडीह प्रखंड सिल्ली बूथ संख्या- 49 एवं यहां बने क्लस्टर का निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्थाओं का अवलोकन करते हुए संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश का पालन सुनिश्चित रूप से हो. इसे भी पढ़ें -उद्धव,">https://lagatar.in/along-with-uddhav-shinde-fadnavis-rahul-gandhi-also-paid-tribute-to-bal-thackeray-on-his-death-anniversary/">उद्धव,

शिंदे, फडणवीस के साथ राहुल गांधी ने भी बाल ठाकरे को दी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि

मतदान कर्मियों और पोलिंग पार्टी को कोई समस्या ना हो

डीसी ने निरीक्षण करते हुए तमाम व्यवस्था का अवलोकन करने के क्रम में संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा की 20 नवंबर 2024 को सिल्ली में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर मतदान केंद्रों और यहां बने क्लस्टर में पोलिंग पार्टी और पुलिस पार्टी रुकेगी, इसके लिए इनके आवासन में कोई समस्या ना हो. इसके लिए इनके खाने, पेय जल, शौचालय की पर्याप्त व्यवस्था इन केंद्रों में सुनिश्चित रहें. इसे लेकर उन्होंने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि सभी व्यवस्था समय से करा लें. निरीक्षण क्रम में अपर समाहर्ता रांची सह निर्वाची पदाधिकारी सिल्ली रामनारायण सिंह एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी सिल्ली एवं अंचल अधिकारी सिल्ली और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें -जल">https://lagatar.in/manipur-is-burning-but-pm-and-home-minister-did-not-go-cm/">जल

रहा है मणिपुर, पर नहीं गए पीएम और गृह मंत्रीः सीएम
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही