Search

 
 
 

झारखंड विस चुनाव: 5 जिलों में हेलीड्रॉपिंग के द्वारा मतदानकर्मियों व मतदान सामग्रियों को पहुंचाया गया सुरक्षित

 
Ranchi: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण को लेकर 13 नवंबर को मतदान होना है. इसे लेकर सुदूर और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षित और शान्तिपूर्ण मतदान कराने के लिये राज्य के पांच जिलों में हेलीड्रॉपिंग के द्वारा मतदानकर्मियों और मतदान सामग्रियों को सुरक्षित पहुंचाया गया. पश्चिमी सिंहभूम चाईबासा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा के चयनित मतदान बूथों पर हेलीड्रॉपिंग के द्वारा मतदानकर्मियों को गंतव्य पर सुरक्षित पहुंचाने की विशेष व्यवस्था की गई. हेलीड्रॉपिंग के द्वारा इन मतदानकर्मियों और चुनाव सामग्रियों को सुरक्षित ढंग से पहुंचाया गया. साथ ही यह भी सुनिश्चित किया ताकि निर्बाध रूप से लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सुरक्षित संचालन किया जा सके. गौरतलब है कि झारखंड में 13 नवंबर 2024 को 15 जिलों के 43 विधानसभा सीटों पर चुनाव होना है. इनमें कई ऐसे विधानसभा क्षेत्र हैं, जो नक्सल प्रभावित हैं या पूर्व में रह चुके हैं. इन क्षेत्रों में शांतिपूर्ण चुनाव के लिए अर्द्धसैनिक बल के साथ राज्य पुलिस बल को भेजा गया है. इसे भी पढ़ें -केरल">https://lagatar.in/kerala-one-thousand-churches-opened-a-front-against-the-arbitrariness-of-the-waqf-board/">केरल

: एक हजार चर्चों ने वक्फ बोर्ड की मनमानी के खिलाफ खोला मोर्चा…
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही