Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

एक्शन में प्रदूषण बोर्डः दीवाली में सिर्फ दो घंटे ही पटाखे फोड़ने की दी अनुमति

Ranchi: वायु प्रदूषण को लेकर झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड पूरी तरह से एक्शन में है. इस साल भी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सिर्फ दो घंटे ही पटाखा फोड़ने की अनुमति दी है. सिर्फ रात्रि के आठ बजे से रात्रि के 10 बजे तक ही पटाखे फोड़े जा सकेंगे. प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने इसका आदेश जारी कर दिया है. जारी आदेश के अनुसार, पटाखों की ध्वनि सीमा भी निर्धारित कर दी गई है. जारी आदेश के अनुसार, पटाखा विक्रेताओं को 125 डेसीबल से अधिक ध्वनिवाले पटाखों को बेचने की अनुमति नहीं मिलेगी. नियमों के उल्लंघन पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी. इसे भी पढ़ें - तख्त">https://lagatar.in/change-the-throne-change-the-crown-change-the-rule-of-the-dishonest-sanjay-seth-2/">तख्त

बदल दो, ताज बदल दो, बेईमानों का राज बदल दो : संजय सेठ

छठ, क्रिसमस और नए साल के लिए भी समय सीमा निर्धारित

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने छठ, क्रिसमस और नए साल के लिए पटाखा फोड़ने के लिए समय सीमा निधारित कर दी है. छठ में सुबह छह से आठ बजे तक और नए साल में मध्यरात्रि के 11 बजकर 55 मिनट से 12 बजकर 20 मिनट तक ही पटाखे जलाए जा सकेंगे.

क्या है आदेश में

प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि लिथियम, अर्सेनिक, एंटीमनी, लीड और मरक्यूरी वाले पटाखे बेचे गये तो उस दुकान का लाइसेंस जब्त कर लिया जायेगा. साथ ही ऑनलाइन पटाखे खरीदने वालों पर भी नजर रखी जायेगी, बोर्ड के अनुसार, अत्यधिक पटाखा फोड़े जाने अथवा अनार जलाने से वायुमंडल में कार्बन मोनोऑक्साइड, सल्फर डाई आक्साइड और बेंजोइन की मात्रा अत्यधिक हो जायेगी. इससे ओजोन लेवल को खतरा हो सकता है और ऑक्सीजन की मात्रा कम हो सकती है. इसे भी पढ़ें - हेमंत">https://lagatar.in/if-hemant-government-comes-back-it-will-ruin-jharkhand-shivraj/">हेमंत

सरकार फिर आयी तो झारखंड को बर्बाद कर देगी : शिवराज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही