Search

 
 
 

Chaibasa News: चाईबासा के 3 परीक्षा केंद्रों पर हुई पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा

पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा में कुल 1440 परीक्षार्थी शामिल हुए.
 
पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिला की खबरें

Shambhu Kumar

Chaibasa: पश्चिमी सिंहभूम जिले के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर रविवार को पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई. परीक्षा में कुल 1440 परीक्षार्थी शामिल हुए.

Uploaded Image

परीक्षा को कदाचारमुक्त करने के लिए जिला उपायुक्त मनीष कुमार ने रविवार को चाईबासा स्थित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया.

Uploaded Image

चाईबासा के तीन परीक्षा केंद्र मांगी लाल प्लस टू उच्च विद्यालय,पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर व संत जेवियर स्कूल में परीक्षा आयोजित की गई. जिसमें कुल 1585 परीक्षार्थियों में कुल 1440 परीक्षार्थी शामिल हुए.

 

वहीं तीनों परीक्षा केंद्र के निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बहमन टूटी,पुलिस उपाधीक्षक पूजा कुमारी सहित अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही