Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ईडी कोर्ट में हाजिर हुई पूजा सिंघल, डिस्चार्ज फाइल के लिए समय देने की लगायी गुहार

Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित IAS पूजा सिंघल ने रांची ईडी कोर्ट में सशरीर हाजिरी लगायी. इस दौरान उनके अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि चार्जफ्रेम से पहले डिस्चार्ज फाइल करने के लिए एक सप्ताह का समय दिया जाए. जिसपर कोर्ट ने उनके आग्रह को नहीं मानते हुए गुरुवार को डिस्चार्ज फाइल करने का निर्देश दिया है. बता दें कि पूजा सिंघल पर खूंटी मनरेगा घोटाला के जरिए करोड़ों की संपति अर्जित करने और घोटाला के जरिये कमाए हुए पैसों को कई जगहों पर निवेश की आरोपी हैं. बुधवार को ED कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के समक्ष पूजा सिंघल उपस्थित हुईं. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें अगली सुनवाई की तारीख यानि गुरुवार को सशरीर हाजिर होने का निर्देश दिया है. बता दें कि पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तों के साथ दो महीने की जमानत दी है. इसे भी पढ़ें -डॉक्टरों">https://lagatar.in/medical-system-collapses-due-to-boycott-of-work-of-doctors-see-in-pictures-how-patients-are-suffering/">डॉक्टरों

के कार्य बहिष्कार से चिकित्सा व्यवस्था चरमराई, तस्वीरों में देखें कैसे हलकान हैं मरीज
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही