Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

पूजा सिंघल ED कोर्ट में सशरीर हुई हाजिर, कोर्ट ने कहा – डिस्चार्ज फाइल नहीं हुआ तो होगी चार्जफ्रेम की प्रक्रिया

Ranchi : मनी लॉन्ड्रिंग की आरोपी निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल ने रांची ED की विशेष कोर्ट में हाजिरी लगायी. मनरेगा घोटाला के केस में पूजा सिंघल की ओर से कोर्ट में डिस्चार्ज पीटीशन दाखिल किया जाना था. लेकिन व्यक्तिगत कारणों से उन्होंने डिस्चार्ज याचिका नहीं दाखिल की. जिसके बाद कोर्ट ने उन्हें निर्देश दिया है कि शुक्रवार को अगर डिस्चार्ज का आवेदन फाइल नहीं किया गया, तो कोर्ट चार्जफ्रेम की प्रक्रिया शुरू होगी. बता दें कि सिंघल खूंटी मनरेगा घोटाला के जरिए करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित कर घोटाले के जरिये कमाए हुए पैसों को अलग-अलग जगह निवेश करने की आरोपी हैं. गुरुवार को ED कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात कुमार शर्मा के समक्ष पूजा सिंघल उपस्थित हुईं. बता दें कि पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तों के साथ दो महीने की जमानत दी है. इसे भी पढ़ें - HC">https://lagatar.in/hc-directs-jac-and-mandar-college-said-issue-admit-card-students-50-thousand-fine-on-college/">HC

का JAC और मांडर कॉलेज को निर्देश, कहा – छात्रों को जारी करें एडमिट कार्ड, कॉलेज पर 50 हजार जुर्माना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही