Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

ED कोर्ट में सशरीर हाजिर हुईं पूजा सिंघल, आरोप गठन पर सुनवाई 1 मार्च को

Ranchi : मनी लाउंड्रिंग मामले की आरोपी निलंबित IAS पूजा सिंघल ED की विशेष कोर्ट में सशरीर हाज़िर हुईं. इस दौरान उनके अधिवक्ता ने कोर्ट से आग्रह किया कि चार्जफ़्रेम के बिंदु पर सुनवाई के लिए समय दिया जाये. जिसके बाद न्यायालय ने चार्जफ्रेम (आरोप गठन) के लिए सुनवाई की तिथि 1 मार्च के लिए निर्धारित की है.
इसे भी पढ़ें - खगड़िया">https://lagatar.in/khagaria-uncontrolled-scorpio-fell-into-a-pit-filled-with-water-three-died/">खगड़िया

: अनियंत्रित स्कॉर्पियो पानी से भरे गड्ढे में गिरी, तीन की मौत

केस से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की थी

बता दें कि पिछले दिनों मनी लॉउंड्रिंग की आरोपी निलंबित IAS अधिकारी पूजा सिंघल ने रांची ED की कोर्ट में याचिका दाखिल कर अपने केस से जुड़े दस्तावेज मुहैया कराने की मांग की थी. उनकी याचिका पर सुनवाई के बाद कोर्ट ने उनकी याचिका खारिज कर दी थी. पूजा सिंघल की ओर से अधिवक्ता स्नेह सिंह ने पक्ष रखा. IAS पूजा सिंघल फिलहाल अंतरिम जमानत मिलने के बाद न्यायिक हिरासत से बाहर हैं.
इसे भी पढ़ें - NIA">https://lagatar.in/nia-requests-jharkhand-police-to-send-inspector-and-sub-inspector-on-deputation/">NIA

ने झारखंड पुलिस से इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर को प्रतिनियुक्ति पर भेजने का किया अनुरोध
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही