Search

 
 
 

पूजा सिंघल ED कोर्ट में हुईं सशरीर हाजिर, डिस्चार्ज पिटीशन पर 16 मार्च को सुनवाई

 
Ranchi : मनी लाउंड्रिंग केस की आरोपी निलम्बित IAS अधिकारी पूजा सिंघल आज गुरुवार को रांची ED की कोर्ट के समक्ष सशरीर हाज़िर हुईं. ED कोर्ट के विशेष न्यायाधीश प्रभात शर्मा की अदालत में उन्होंने हाजिरी लगाई. मनरेगा घोटाला केस में पूजा सिंघल की ओर से डिस्चार्ज पिटीशन फ़ाईल किया जा चुका है. जिसपर 16 मार्च को सुनवाई की तिथि निर्धारित है.

पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर हैं

पूजा सिंघल खूंटी मनरेगा घोटाला के ज़रिए करोड़ों रुपए की संपत्ति अर्जित करने और इन पैसों को अलग अलग जगह निवेश करने की आरोपी हैं. बता दें कि पूजा सिंघल फिलहाल प्रोविजनल बेल पर हैं. उन्हें सुप्रीम कोर्ट ने कई शर्तों के साथ दो महीने की जमानत दी है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही