Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

खुद को जीवित साबित करने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रही है पूनम।। समेत लातेहार की कई खबरें

Advertisement
Advertisement

सरकारी बाबुओं की गलत सर्वे का खामियाजा भुगत रही है पूनम

Latehar : जिले के गारू प्रखंड के बारेसांढ़ पंचायत निवासी पुनम कुमारी खुद को जीवित साबित करने के लिए सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रही है. सरकारी बाबुओं की गलत सर्वे के कारण पूनम पिछले 13 वर्षों से राशन व मतदान से वंचित है. सरकारी कार्यालयों में जाकर जब उसने पता किया तो उसे बताया गया कि सरकारी डाटा में उसे मृत घोषित कर दिया गया है. जब उसने कहा कि वह जीवित है, उसका नाम राशन कार्ड व मतदाता सूची में जोड़ दें तो उसे हर बार टाल दिया जाता है. पूनम ने बताया कि वह अपना नाम जुड़वाने के लिए वर्षों से सरकारी कार्यालयों का चक्कर लगा रही है. पूनम ने उपायुक्त से इसे लेकर गुहार लगायी है.

शिलान्यास किए हो गए 17 दिन, शुरू नहीं हुआ काम, ग्रामीणों में रोष

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/10-7.jpg"

alt="" width="600" height="400" />
  • सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास 27 जनवरी को किया गया था
  • बारिश होने के कारण सड़क में जल जमाव
  • शिलान्यास के बाद लोगों में उम्मीद जगी थी
लातेहार : बरवाडीह प्रखंड क्षेत्र के छेंचा पंचायत में चपरी ग्राम के मेलाटांड़ से मजूमरी टोला तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास गत 27 जनवरी को किया गया था. ग्रामीण कार्य विभाग के द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना मद से इस सड़क का निर्माण कराया जाना है. लेकिन शिलान्यास के 17 दिनों के बाद भी संवेदक के द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू नहीं किया गया है. खस्ताहाल सड़क होने के कारण ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. इधर, बारिश होने के कारण सड़क में जल जमाव की स्थिति हो गयी है. बता दें कि मनिका विधायक रामचंद्र सिंह के प्रयास से इस सड़क के निर्माण कार्य की स्वीकृति मिली थी. शिलान्यास के बाद उम्मीद जगी थी कि सड़क बन जाने से आवागमन सुलभ हो सकेगा. लेकिन उम्मीद धरी की धरी रह गयी.

आवागमन में परेशानी हो रही है

ग्रामीणों ने बताया कि सड़क जर्जर होने के कारण आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. दूसरी ओर दुर्घटनाओं की भी संभावना हमेशा बनी रहती है. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण कार्य विभाग, लातेहार की उदासीनता के कारण अब तक सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं हो पा रहा है. इसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है. ग्रामीणों ने गोलबंद होकर विभाग का घेराव का मन बनाया है. ग्रामीणों ने डीसी से मामले को संज्ञान में लेकर विभाग और संवेदक पर कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने कहा कि शिलान्यास के बाद संवेदक को दुबारा इस ओर नहीं देखा गया है. बरवाडीह के सांसद प्रतिनिधि कन्हाई प्रसाद ने कहा कि ऐसे लापरवाह संवेदक को विभाग द्वारा ब्लैक लिस्टेड कर देना चाहिए.

बारिश से जनजीवन प्रभावित

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2024/02/8-10.jpg"

alt="" width="600" height="400" /> लातेहार : सोमवार की रात्रि से ही लातेहार एवं जिले के अन्य प्रखंडों में बादल छाये थे. मंगलवार की सुबह से ही बारिश होने लगी. घने काले बादल के कारण अंधेरा छा गया. लातेहार व बालूमाथ में मंगलवार को लगने वाला साप्ताहिक हाट इस बारिश के कारण फीका रहा. ग्रामीण क्षेत्रों से ग्रामीण बाजार नहीं आ पाये. इसका असर बाजार पर पड़ा. बारिश से प्रखंडों के खेत और तालाब में पानी भर गया. खेतों में खड़ी फसलों को इस बारिश से काफी नुकसान हुआ है. बालूमाथ के किसान नथु उरांव, रूपन उरांव, महेश राम, धनशू भुइयां, शुकर गंझू व भोंदलाल गंझू ने बताया कि इस बारिश से हमलोगों के फसल को नुकसान पहुंचा है. सरसों का पका हुआ फसल बर्बाद हो गया. इसे भी पढ़ें : JEE">https://lagatar.in/jee-main-2024-result-released-see-topper-list/">JEE

MAIN 2024 का रिजल्ट जारी, देखें टॉपर लिस्ट
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही