Search

 
 
 

जिंदा है पूनम पांडे, इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर मौत की मिस्ट्री से उठाया पर्दा

 
सर्वाइकल कैंसर को लेकर कर रही थी अवेयरनेंस कैंपन  LagatarDesk :  बॉलीवुड मॉडल और एक्ट्रेस पूनम पांडे की 2 फरवरी को मौत की खबर सामने आयी थी. एक्ट्रेस के ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया था. जिसमें लिखा था कि सर्वाइकल कैंसर से पूनम पांडे की मौत हो गयी है. इस खबर ने लोगों को काफी चौका दिया. हालांकि अब खबर आ रही है कि पूनम पांडे जिंदा है. वो सर्वाइकल कैंसर को लेकर अवेयरनेंस कैंपन कर रही थी.

सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन

पूनम पांडे ने वीडियो में कहा कि मैं जिंदा हूं. सर्वाइकल कैंसर से मेरी मौत नहीं हुई है. दुर्भाग्य से मैं उन हजारों महिलाओं के लिए ये नहीं कह सकती, जिन्होंने सर्वाइकल कैंसर से जंग लड़कर अपनी जान गंवायी है. वो इसके बारे में कुछ नहीं कर पायीं, क्योंकि उन्हें कुछ पता ही नहीं था. कहा कि मैं आपको यहां बताना चाहती हूं कि किसी दूसरे कैंसर के उलट सर्वाइकल कैंसर को हराना मुमकिन है. आपको बस अपने टेस्ट करवाने हैं और एचपीवी वैक्सीन लगवानी है.
https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/reel/C24C_LyIy6m/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

इंस्टाग्राम पोस्ट पर पूनम की मौत की आयी थी खबर

दरअसल पूनम पांडे के ऑफिशिअल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट किया गया है. पोस्ट में लिखा था कि आज की सुबह दुखदायी है. ये सभी को बताते हुए दुख हो रहा है कि हमने अपनी प्यारी पूनम को सर्वाइकल कैंसर के कारण खो दिया है. इससे आगे लिखा है कि जो भी उनसे मिला, उसे पूनम का प्रेम मिला. दुख की इस घड़ी में हम सभी पूनम  द्वारा शेयर हर बात को याद रखेंगे, उन्हें प्यार से याद करेंगे. पूनम की मौत की खबर पर उनके मैनेजर ने भी कंफर्म किया था. साथ ही बताया था कि सर्वाइकल कैंसर के कारण ही पूनम की मौत हो गयी.
https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

data-instgrm-version="14">
 
View this post on Instagram
 

https://www.instagram.com/p/C21T9Hcoobz/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=loading"

target="_blank" rel="noopener">A post shared by Poonam Pandey (@poonampandeyreal)

[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही